Samsung Galaxy S8 Lite 21 मई को होगा लॉन्च, लीक हुए ये फीचर

Samsung Galaxy S8 Lite या Galaxy S9 Lite की दस्तक होने की चर्चा तेज़ हो गई है। कहा गया है कि यह हैंडसेट चीन में 21 मई को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 11 मई 2018 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S8 Lite जल्द दे सकता है दस्तक
  • हैंडसेट चीन में 21 मई को लॉन्च होगा
  • सैमसंग के इस फोन का नाम अभी तय नहीं

Samsung Galaxy S8 Lite

Samsung Galaxy S8 Lite या Galaxy S9 Lite  की दस्तक होने की चर्चा तेज़ हो गई है। कहा गया है कि यह हैंडसेट चीन में 21 मई को लॉन्च होगा। SM-G8750 मॉडल नंबर के साथ सैमसंग के इस फोन का नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन कई स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ गए हैं। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि फोन चीनी रिटेलर जेडी.कॉम पर लॉन्च होगा, जहां एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री की जाएगी।

जानकारी एक जानेमाने टिप्सटर के हवाले से @MMDDJ ट्विर यूज़र ने दी है। साथ ही एक अलग लीक में टिप्सटर ने फोन की कुछ प्रमोशनल तस्वीरें भी साझा की हैं। ये तस्वीरें वीबो पर देखी गई हैं, जिनमें फोन को Galaxy S9 Lite कहा जा रहा है। तस्वीरों पर जाएं तो इनमें हैंडसेट के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा दिख रहा है। साथ ही दिया गया है एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी। फोन ब्लैक और रेड वेरिएंट में देखा गया है। इसका डिज़ाइन कुल मिलाकर हमें कंपनी के फ्लैगशिप फोन Galaxy S9 की याद दिलाता है।
 

Samsung Galaxy S8 Lite के कथित स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस8 लाइट को पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 18:5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में दिए गए प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ या 1.9 गीगाहर्ट्ज़ हो सकती है। इसमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज होगा। इसके अतिरिक्त फोन एंड्रॉयड 8.0.0 ओरियो पर चलेगा।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S8 Lite में 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर हो सकता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का माना जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी सपोर्ट होगा। सेंसर होंगे एक्सेलेरोमीटर, एंबियेंट, फिंगरप्रिंट और प्रॉक्सिमिटी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S8 Lite, Samsung, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.