Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ की कीमतें घटीं, जानें नया दाम

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन की कीमतें घट गई हैं। यह कटौती सैमसंग के फ्लैशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ के लॉन्च होने के बाद हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2018 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन की कीमतें घटीं
  • कटौती सैमसंग के फ्लैशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ के बाद हुई
  • घटी हुई कीमत कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी की गईं हैं अपडेट

सैसमंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन की कीमतें घट गई हैं। यह कटौती सैमसंग के फ्लैशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ के लॉन्च होने के बाद हुई है। गैजेट्स 360 को पता चला कि सैमसंग ने ऑफलाइन रिटेल साझेदारों को यह जानकारी दी है। अब घटी हुई कीमत कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी देखी जा सकती है। Samsung Galaxy S8 64GB की बात करें तो यह अब 49,990 रुपये में मिलेगा। वहीं Galaxy S8+ का 64GB वेरिएंट 53,990 रुपये होगी। गैलेक्सी एस8+ का 128 जीबी वेरिएंट 64,900 रुपये में मिलेगा। लेकिन यह वेरिएंट कंपनी की साइट पर अब तक नहीं दिखा है। ज्ञात हो, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ को फरवरी में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिला था।

साथ ही बता दें कि यूज़र अगर इसे ऑफलाइन खरीदते हैं तो 10,000 रुपये का पेटीएम कैशबैक मिलेगा। वहीं, एक अन्य स्कीम के तहत एचडीएफसी क्रेडिट व डेबिट कार्ड धारकों को 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक एस9 सीरीज़ पर भी लागू होगा।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के भारतीय वेरिएंट में सैमसंग एक्सीनोस 8895 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही हैंडसेट में लगभग समान फीचर हैं। प्रमुख अंतर हैं बैटरी क्षमता, आकार और स्क्रीन साइज में।

याद दिला दें कि, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को अप्रैल 2017 में भारत में पेश किया गया था। और इससे पहले ये स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध थे जबकि इसके बाद कोरल ब्लू एडिशन भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल जून में भारत में गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया।
Advertisement


गैलेक्सी एस8 और एस8+ के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल लॉन्च किए गए थे। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इन दोनों ही हैंडसेट में आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।
Advertisement

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.