सैमसंग ने एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो में लॉन्च किये गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज, जानें खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2016 10:52 IST
सैमसंग ने ट्रेड शो एमब्ल्यूसी 2016 से पहले अपने फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस7 के लॉन्च का ऐलान किया था। पिछले साल के फ्लैगशिप की तरह ही सैमसंग ने अपने बहुप्रतीक्षत स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस 7 एज लॉन्च कर दिये हैं। मंगलवार से प्री-ऑर्डर के साथ ही 11 मार्च से ये दोनों स्मार्टफोन कुछ चुनिंदा देशों में मिलना शुरू हो जाएंगे। प्री-ऑर्डर के तहत कुछ देशों में ग्राहकों को छह गेम के साथ एक मुफ्त गीयर वीआर हेडसेट भी मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।
Advertisement

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने इस बार अपने दोनों फ्लैगशिप वेरिएंट में खुद का एक्सायनस 8890 प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर को जगह के हिसाब से चुना है। कुछ जगहों पर इन दोनों स्मार्टफोन को हाइब्रिड डुअल सिम के साथ पेश किया जायेगा। हाइब्रिड सिम होने से यूजर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड या फिर दोनों सिम को एक साथ चला सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज 32 जीबी और 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी के दो वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन की मोमोरी को (200 जीबी तक) माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बड़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में एक्सायनस 8890 ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर+ 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर) प्रोसेसर या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 क्वाडकोर (2.15 गीगाहर्ट्ज़ डुअलकोर+ 1.6 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर) प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप के दोनों वेरिएंट में 4 जीबी की दमदार रैम है।
Advertisement

बात की जाये कैमरे की दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 3000 एमएएच की बैटरी है जो वायरलेस और वायर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गैलेक्सी एस7 एज में बैटरी 3600 एमएएच की है। दोनों ही मॉडल में एनएफसी और एमएसटी पेमेंट टेक्नोलॉजी है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है हालांकि सैमसंग ने अभी तक टचविज़ यूआई के बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन में कैटेगरी 9 के साथ एलटीई सपोर्ट है जो 450 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड जबकि 50 एमबीपीएस की अपलिंक स्पीड देता है।
Advertisement

इसके साथ ही सैमसंग ने एक गीयर 360 को भी इवेंट में लॉन्च किया। यह एस ऐसा कैमरा है जो 360 डिग्री के व्यू पर हाई-क्वालिटी तस्वीर या वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सैमसंग का कहना है कि इस वीडियो को गीयर वीआर हेडसेट या गीयर 350 एप्लिकेशन पर देखा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक गीयर 360 को क्यू2 2016 में लॉन्च करेगी। 153 ग्राम के वजन वाला गीयर 360 में दो लेंस हैं और इसमें अपर्चर एफ/2.0 का है।
Advertisement
 


इस लेंस की मदद से यूजर 30 मेगापिक्सल तक की तस्वीर ले सकता है जबकि 3860x1920 के आसपास वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड के साथ यह 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध कराता है। इस कैमरे में 1350 एमएएच की बैटरी है जिससे दो घंटे तक की वीडियो लगातार रिकॉर्ड की जासकती है। गीयर 360 में 0.5 इंच की पीमोलेड डिस्प्ले है।

सैमसंग का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्पैम कॉलर्स को ब्लॉक कर देगा। कंपनी ने बताया कि इसने अमेरिका में व्हाइटपेजेस नाम की एक कंपनी से पार्टनरशिप की है जो कॉलरआईडी और स्पैम डिटेक्शन प्रोवाइड कराती है। यह एप्लिकेशन दोनों वेरिएंट एस7 और एस7 एज में पहले से इंस्टॉल आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.