Samsung Galaxy S6 Edge+ हो सकता है भारत में लॉन्च, इवेंट बुधवार को

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 13:36 IST
सैमसंग (Samsung) इंडिया बुधवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+ (Samsung Galaxy S6 Edge+) लॉन्च कर सकती है। दरअसल, कंपनी ने एक मीडिया इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है जिसमें नए Galaxy S6 Edge+ डिवाइस के लॉन्च की ओर इशारा किया गया है।

इनवाइट में कंपनी ने लिखा है, “एक्सपीरियंस द न्यू एज इन इनोवेशन”। इनवाइट के मैसेज यही इशारा कर रहे हैं कि कंपनी भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy S6 Edge+ को पेश करने वाली है। Samsung ने सिर्फ Galaxy S6 Edge+ के लॉन्च की ओर इशारा किया है। इसकी पूरी संभावना है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 (Samsung Galaxy Note 5) को लॉन्च न किया जाए। वैसे भी कंपनी ने इस डिवाइस के लॉन्च के वक्त ही सीमित उपलब्धता के बारे में बताया था।

(यह भी देखें: Samsung Galaxy S6 Edge+ बनाम Samsung Galaxy S6 Edge बनाम Samsung Galaxy S6)

आपको याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते Galaxy Unpacked 2015 इवेंट में Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने इस दौरान कहा था कि Galaxy Note 5 सिर्फ चुनिंदा मार्केट में मिलेगा, जबकि Galaxy S6 Edge+ ज्यादा मार्केटों में उपलब्ध कराया जाएगा।

आपको बता दें कि अमेरिकी मार्केट में Galaxy S6 Edge+ के 32GB वेरिएंट की कीमत $814.99 (करीब 53,300 रुपये) और 64GB वेरिएंट की कीमत $914.99 (59,800 रुपये) है। भारतीय मार्केट में भी इन डिवाइस की कीमत इसी के आसपास होगी।
Advertisement

Galaxy S6 Edge+ में पुराने वर्ज़न S6 Edge की तरह डुअल एज डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Samsung Galaxy S6 Edge+ में 5.7 इंच का QHD (1440x2560 pixels) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515ppi। डिवाइस में octa-core Exynos 7420 प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 2.1GHz स्पीड वाले चार Cortex-A57 कोर और 1.5GHz स्पीड वाले चार Cortex-A53 कोर शामिल किए गए हैं। हैंडसेट 4GB के रैम (RAM) साथ आएगा।

डिवाइस में f/1.9 एपरचर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। होम बटन को दो बार दबाकर कैमरा ऐप खोला जा सकता है। होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। डिवाइस में एक लाइव ब्रॉडकास्ट फ़ीचर मौजूद होने की भी बात कही गई। Galaxy S6 Edge+ में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है और इसमें 3000mAh की बैटरी मौजूद है। Samsung का कहना है कि डिवाइस की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो Galaxy S6 Edge+ में 4G LTE Cat. 9 या Cat. 6 मॉडम होगा, जो मार्केट पर निर्भर करेगा। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी 2.0 के सपोर्ट के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि डिवाइस में USB 3.1 Type-C मौजूद नहीं है।
Advertisement

Samsung Galaxy Edge+ का डाइमेंशन 154.4x75.8x6.9mm है और वज़न 153 ग्राम। स्मार्टफोन के व्हाइट पर्ल (White Pearl), ब्लैक सेफ़ायर (Black Sapphire), गोल्ड प्लेटिनम (Gold Platinum) और सिल्वर टाइटेनियम (Silver Titanium) कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.