Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी आ सकती है
Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर अफवाहें काफी समय से मिल रही हैं।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके बारे में अटपटी अफवाहें जोरों से फैल रही हैं। सैमसंग गैलेक्सी 26 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय बाकी है और इसके जनवरी 2026 से पहले मार्केट में आने की संभावना नहीं है। लेकिन सीरीज को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है जो सैमसंग फैंस के लिए निराशाजनक हो सकता है। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज से Galaxy S26 Pro मॉडल को कंपनी हटा सकती है! आइए जानते हैं इसकी वजह।
Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर अफवाहें काफी समय से मिल रही हैं। शुरुआत में कहा जा रहा था कि स्टैंडर्ड Galaxy S26 मॉडल का नाम बदल कर कंपनी Galaxy S26 Pro कर सकती है। और इसे Galaxy S26 Edge और Ultra के साथ पेअर करेगी। लेकिन इसके बाद कई सूत्रों से खबर मिली कि कंपनी ऐसा नहीं करेगी बल्कि Galaxy Edge को खत्म कर देगी। यानी उसकी जगह Galaxy S26 Plus ही मार्केट में दस्तक देगा।
लेकिन ऐसा भी नहीं होने जा रहा कि Edge मॉडल बिल्कुल ही नदारद रहेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज के लॉन्च के कुछ दिनों बाद मार्केट में आएगा और इसका काम काफी हद तक पूरा भी हो चुका बताया जा रहा है।
लेटेस्ट लीक में कहा गया है कि सीरीज में अब S26, S26 Plus और S26 Ultra मॉडल शामिल होंगे। यानी Pro मॉडल यहां से गायब हो सकता है। SamMobile का कहना है कि सीरीज की नेमिंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है।
Galaxy S25 Ultra के One UI 8.5 फर्मवेयर से पता चलता है कि कंपनी अपकमिंग सीरीज में वही कैमरासेटअप इस्तेमाल करेगी। यानी फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। Samsung कथित तौर पर Galaxy S26 और S26+ के लिए Exynos चिप का इस्तेमाल कर सकती है। SamMobile के अनुसार, Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी आ सकती है जो कि पुरानी सीरीज में मिलने वाली 4000mAh बैटरी से ज्यादा होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार