200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung फ्लैगशिप फोन हुआ 25 हजार रुपये सस्ता, देखें डील

Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन जनवरी 2025 में लॉन्च हुए Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर में शामिल हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से भी बचत हो सकती है। आइए Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,05,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसी साल जनवरी में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,04,490 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,650 रुपये की बचत हो सकती है। यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च कीमत से 25,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.