₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE 5G इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सस्ते में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 08:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE 5G इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,900mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें कंपनी का Exynos 2400 प्रोसेसर भी मिलता है। यहां हम आपको Galaxy S25 FE 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 FE 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹47,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे बैलेंस से भुगतान पर ₹1439 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹46,560 हो जाएगी। यह फोन सितंबर 2025 में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से ₹13,439 सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 

Samsung Galaxy S25 FE 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन सैमसंग एक्सीनॉक्स 2400 चिपसेट से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल का सपोर्ट करता है और इसके अलावा गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कंपनी ने इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.