Samsung Galaxy S25 Edge vs Google Pixel 9 Pro: फीचर्स में हुआ मुकाबला, जानें कौन है बेस्ट

Samsung ने नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Google Pixel 9 Pro से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2025 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच की क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy S25 Edge और Google Pixel 9 Pro में 256GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Samsung/Google

Samsung ने हाल ही अपना नया Galaxy S सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच की 2K क्वाड एचडी प्लस LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जबकि Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट पर दिया गया है। आइए Samsung Galaxy S25 Edge और Google Pixel 9 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
कीमत
Samsung Galaxy S25 Edge के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत $1,099.99 (करीब 93,400 रुपये) और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत $1,219.99 (करीब 1,03,600 रुपये) है। जबकि Google Pixel 9 Pro के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है।
 
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S25 Edge एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Google Pixel 9 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

डिस्प्ले
Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच की क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और 1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। जबकि Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2856 पिक्सल, 495ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।
Advertisement

प्रोसेसर
Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 9 Pro में टाइटन M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर के साथ Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S25 Edge के रियर में f/1.7 अपर्चर, OIS और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर रेस के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy S25 Edge में 3900mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग और वायलेस पावर शेयर का सपोर्ट करता है। जबकि Google Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 
Advertisement

डाइमेंशन
Samsung Galaxy S25 Edge की लंबाई 158.2 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 5.8 मिमी और वजन 163 ग्राम है। Google Pixel 9 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72.0 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 199 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Top-notch display
  • Amazing loudspeakers
  • Decent battery life
  • Excellent cameras
  • AI powerhouse
  • Bad
  • Expensive
  • Single RAM and storage model available
  • Lags behind in raw performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

42-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1280x2856 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.