Samsung Galaxy S25 Edge में मिलेगी Corning Gorilla Glass Ceramic 2 डिस्प्ले प्रोटेक्शन, 13 मई को होगा लॉन्च

Samsung ने बताया कि Gorilla Glass Ceramic 2 में इसके ग्लास मैट्रिक्स के भीतर जटिल रूप से एम्बेडेड क्रिस्टल हैं, जो डिस्प्ले कवर की ड्यूरेबिलिटी और क्रैक डिफ्लेक्शन क्षमताओं को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2025 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Corning Incorporated के साथ साझेदारी की घोषणा की गई
  • S25 Edge में लेटेस्ट Gorilla Glass Ceramic 2 डिस्प्ले प्रोटेक्शन मिलेगा
  • डिवाइस का पतला फॉर्म फैक्टर होने के बाद भी एडवांस प्रोटेक्शन देने का दावा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Edge को 13 मई को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक अपकमिंग स्मार्टफोन पर चुप्पी बनाई हुई थी और अब धीरे-धीरे इसकी खासियतों से पर्दा उठाया जा रहा है। Samsung ने पुष्टि की है कि अपकमिंग 'Slim' प्रोफाइल कॉम्पैक्ट सैमसंग स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन से लैस होगा। इस प्रोटेक्शन को पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा मजबूत बताया जा रहा है।

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए Corning Incorporated के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत अपकमिंग Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन में लेटेस्ट Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि नया ग्लास सिरेमिक एक नए, पतले डिवाइस फॉर्म फैक्टर में एडवांस प्रोटेक्शन प्रदान करता है। इस ग्लास टेक्नोलॉजी को Samsung की मालिकाना प्रोसेसिंग और रीइन्फोर्समेंट टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर तैयार किया गया है।
Advertisement

Samsung ने बताया कि Gorilla Glass Ceramic 2 में इसके ग्लास मैट्रिक्स के भीतर जटिल रूप से एम्बेडेड क्रिस्टल हैं, जो डिस्प्ले कवर की ड्यूरेबिलिटी और क्रैक डिफ्लेक्शन क्षमताओं को बढ़ाते हैं। ग्लास और क्रिस्टल कंपोनेंट के बीच तालमेल हाई ऑप्टिकल ट्रांसपेरेंसी को बनाए रखते हुए बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इंजीनियर किया गया है।

Samsung ने गुरुवार को कंफर्म किया था कि Galaxy S25 Edge को 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन होने वाले वर्चुअल Galaxy Unpacked इवेंट में इस अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन से पर्दा उठेगा। Samsung ने इसे अपने नए स्लिम स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है, जो मोबाइल परफॉर्मेंस में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने का दावा करता है। Galaxy S25 Edge में 200-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा, जो Galaxy S25 Ultra के समान होगा। 
Advertisement

एक हालिया लीक में बताया गया था कि Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः EUR 1,249 (लगभग 1,19,000 रुपये) और EUR 1,369 (लगभग 1,30,000 रुपये) हो सकती है। इसे टाइटेनियम जेटब्लैक, टाइटेनियम आइसीब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

अभी तक Samsung ने अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह Galaxy S25 के समान ही Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट पर काम करेगा, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया होगा। इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1,440 x 3,120 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। यह संभवतः Android 15-आधारित One UI 7 के साथ आएगा।

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.