16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 08:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy S25 5G में 12MP का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Samsung का बीते साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 5G इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से प्रभावी कीमत काफी कम हो रही है। आइए Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 5G का 12GB/256GB वेरिएंट अमेजन पर 66,743 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जनवरी में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 64,243 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.