10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy S25 5G, देखें पूरी डील

Samsung Galaxy S25 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बीते महीने Samsung Galaxy S25 5G लॉन्च किया था। अगर आप Samsung का यह फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत भी प्रदान कर रही है। आइए Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S25 5G Offers & Discount


अमेजन पर Samsung Galaxy S25 5G का 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 80,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 70,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 64,200 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान दें कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S25 5G Specifications


Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Galaxy S25 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  Galaxy S25 की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 2x इन सेंसर जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, 3.7x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। Galaxy S25 में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.