200MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S24 Ultra देगा दस्तक, जानें और क्या होगा खास

Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर जल्द ही Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर आ रही है। Galaxy S24 Ultra के बारे में अफवाहें काफी लंबे समय से आ रही हैं। इसके अधिकतर डिजाइन और फीचर्स का पहले ही पता चल चुका है। अब एक नई लीक में कैमरा कैपेसिटी का पता चला है। आइए आगामी सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24 Ultra का कैमरा!


Samsung Galaxy S24 Ultra में 4 कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। लीकर अहमद क्वेडर का दावा है कि 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। अगर क्वेडर सही हैं तो रियर कैमरे 5x ऑप्टिकल जूम के साथ सहज 8K वीडियो शूट करने में मदद करेंगे। वर्तमान में S23 Ultra की 8K रिकॉर्डिंग पूरी तरह से डिजिटल जूम पर निर्भर करती है, जिसके चलते पिक्सेल क्लोज-अप होता है।
Advertisement

क्वेडर ने ब्राइट और डार्क दोनों माहौल में बेहतर स्टेबलाइजेशन के साथ-साथ 5x जूम के साथ पोर्ट्रेट मोड भी होगा। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों को AI पावर्ड ऑब्जेक्ट-अवेयर इंजन से लाभ मिलेगा। एक अन्य लीक में क्वेडर का दावा है कि Samsung कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर करते हुए फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ावा देने के लिए मेटा के साथ साझेदारी कर रहा है। इसका मतलब है कि सीधे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एचडीआर फोटो और वीडियो पोस्ट करने में मदद मिलेगी। पिछली रिपोर्ट यह भी बताती है कि  Galaxy S24 लॉक स्क्रीन शॉर्टकट से सीधे इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर फोटो पोस्ट कर सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम वॉयलेट और टाइटेनियम येलो कलर ऑप्शन में आएगा। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च होने पर सटीक फीचर्स के बारे में ज्यादा पता चलेगा। S24 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन एक टाइटेनियम बॉडी में आएगा जिससे यह मजबूत होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.