32 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 Ultra 5G, जानें पूरी डील

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदने का मन है तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन आपको बेहद फायदा पहुंचाने वाली है।

32 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 Ultra 5G, जानें पूरी डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ल दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदने का मन है तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन आपको बेहद फायदा पहुंचाने वाली है। जी हां इस वक्त Amazon पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G काफी सस्ते में मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके डील को और भी शानदार बनाया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर मिलने वाली ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 99,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जनवरी, 2024 में 1,29,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 97,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 24,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Specifications


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की क्वाड एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz तक है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है। Galaxy S24 Ultra एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »