200MP मेन सेंसर के साथ Samsung लॉन्च करने जा रहा है Galaxy S23 Ultra, जानें फीचर्स

इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 16:51 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होने की बात कही गई है।
  • फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का होगा।
  • बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की हो सकती है।

Samsung Galaxy S22 सीरीज को फरवरी में लॉन्च किया गया था।

Samsung के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra के बारे में लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक बार फिर से इस स्मार्टफोन को लेकर एक लीक हुआ है, जिसमें फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ और जानकारी मिली है। सीरीज कंपनी की Galaxy S22 की सक्सेसर होगी। इसमें Galaxy S23 और Galaxy S23+ के साथ ही Galaxy S23 Ultra को भी लॉन्च किए जाने की बात की जा रही है। Galaxy S23 Ultra के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। प्राइमरी के अलावा जो बाकी कैमरा होंगे वह Galaxy S22 Ultra के जैसे ही होंगे। 

Samsung Galaxy S23 सीरीज को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की खबर है। ऐसे में सीरीज के स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस डिटेल लीक होने लगी हैं। अब एक टिप्स्टर ने फोन के प्राइमरी कैमरा के बारे में दावा किया है। जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि Galaxy S23 Ultra फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का होगा। इसके अलावा इसमें 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ एक और टेलीफोटो लेंस, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। प्राइमरी सेंसर के अलावा अन्य सेंसर वैसे ही होंगे जैसे Galaxy S22 Ultra में दिखाई दिए थे। 

सैमसंग की इस सीरीज में कैमरा को काफी हाइलाइट किया जाता है। इस बार भी कंपनी कैमरा पर खास फोकस करेगी। हाल ही में एक और लीक सामने आया था जिसमें फोन की लो-लाइट पर्फॉर्मेंस में सुधार की बात सामने आई थी। फोन में बताया जा रहा 200 मेगापिक्सल का कैमरा 50 मेगापिक्सल मोड को भी सपोर्ट करेगा, ऐसा कहा गया है। 

सीरीज के इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर भी चर्चा भी गर्म है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होने की बात कही गई है। जहां तक रैम और स्टोरेज की जानकारी मिली है, यह 8GB रैम के साथ आ सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आने की संभावना है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की हो सकती है, जैसा कि Galaxy S22 Ultra में भी देखने को मिला था। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इन सभी स्पेसिफिकेशंस की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.