• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 1024GB स्टोरेज वाला सैमसंग Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

1024GB स्टोरेज वाला सैमसंग Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इसके लिए प्री-ऑर्डर 28 मार्च की शाम 6 बजे से शुरू होंगे। नए स्टोरेज मॉडल के कलर ऑप्‍शंस का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है।

1024GB स्टोरेज वाला सैमसंग Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung India

S22 Ultra के 1TB वेरिएंट के साथ कंपनी Galaxy Watch 4 को 2,999 रुपये में ऑफर कर रही है।

ख़ास बातें
  • फोन में 108 मेगापिक्‍सल के मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • Samsung Galaxy S22 Ultra के इस वेरिएंट में भी 12जीबी रैम है
  • फोन में 6.8-इंच का एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को पिछले महीने Galaxy S22 और Galaxy S22+ के साथ अनवील किया गया था। ये सभी कंपनी की फ्लैगशिप डिवाइसेज हैं, जो चार स्टोरेज ऑप्‍शन (128GB, 256GB, 512GB और 1TB) में आती हैं। इंडिया में लॉन्च के समय Galaxy S22 Ultra को सिर्फ दो स्टोरेज वेरिएंट- 256GB और 512GB में उपलब्ध कराया गया था। अब सैमसंग इंडिया में इसका 1TB वेरिएंट भी ले आई है। इसे 28 मार्च से प्री-बुक किया जा सकेगा। Galaxy S22 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर है। फोन में 108 मेगापिक्‍सल के मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। 

Samsung Galaxy S22 Ultra के नए 12 जीबी रैम + 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडिया में 1,34,999 रुपये है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 28 मार्च की शाम 6 बजे से शुरू होंगे। नए स्टोरेज मॉडल के कलर ऑप्‍शंस का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है।

ऑफर्स की बात करें, तो सैमसंग S22 Ultra के 1TB वेरिएंट के साथ Galaxy Watch 4 को 2,999 रुपये में ऑफर कर रही है। इसके अलावा, Galaxy S और Galaxy Note सीरीज के कस्‍टमर्स 8000 रुपये के अपग्रेड बोनस का लाभ उठा सकते हैं। बाकी डिवाइस इस्‍तेमाल करने वाले कस्‍टमर्स को 5000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा। यह सब सैमसंग ई-स्टोर के जरिए होगा। 

फरवरी में सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra को 12GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए 1,09,999 रुपये में और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,18,999 रुपये में लॉन्‍च किया था। यह डिवाइसेज बरगंडी, फैंटम ब्लैक और फैंटम वाइट शेड्स में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy S22 Ultra के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह डिवाइस भी वन UI 4.1 की लेयर के साथ एंड्रॉयड 12 पर चलती है। फोन में 6.8-इंच का एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका गेम मोड में डायनामिक रिफ्रेश रेट 1-120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। Galaxy S22 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा है। साथ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर कैमरा भी दिया गया है। फोन में 40 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में मिलता है। सैमसंग ने इस फोन को S पेन स्‍टायलस से बंडल किया है। बैटरी 5000mAh की है, जो 45 वॉट की वायर्ड और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 229 ग्राम है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा40-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »