Samsung Galaxy S21 FE Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 अगस्त में होंगे लॉन्च!

Galaxy S21 FE, Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 की यह टाइमलाइन साउथ कोरियन न्यूज आउटलेट Yonhap द्वारा अनुमानित की गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 11 मई 2021 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S21 FE में vanilla Galaxy S21 से बड़ी बैटरी हो सकती है
  • Galaxy Z Flip 3 की कीमत $999 (लगभग 73,000 रुपये) से शुरू हो सकती है
  • Galaxy Z Fold 3 में अंडर-डिस्पले सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है

Samsung Galaxy S21 FE की बॉडी ग्लास जैसे संमिश्रित प्लास्टिक से बनी हो सकती है

Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 और Galaxy S21 Fan Edition (FE) की लॉन्च टाइमलाइन एक रिपोर्ट के द्वारा अनुमानित की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार ये स्मार्टफोन साल 2021 के अगस्त महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। यदि यह अनुमान सत्य साबित होता है तो सैमसंग इनमें से दो स्मार्टफोन को बाकियों से पहले ही लॉन्च करेगी। Galaxy Z Flip फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था जबकि Galaxy Z Fold 2 सितम्बर 2020 में लॉन्च किया गया था। Galaxy S20 FE साल 2020 के अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था।
 

The timeline for launch of the three Samsung smartphones

Galaxy S21 FE, Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 की यह टाइमलाइन साउथ कोरियन न्यूज आउटलेट Yonhap द्वारा अनुमानित की गई है। रिपोर्ट में इंडस्ट्री के अंदरूनी जानकारों द्वारा दावा किया गया है जिसमें नर्धारित सामान्य लॉन्च से पहले ही किसी स्मार्टफोन के लॉन्च का कारण बताया गया है। इनके अनुसार गैलेक्सी नोट सीरीज का लॉन्च इस साल टाला जाना था क्योंकि मार्केट में चिप शॉर्टज के चलते समस्या उत्पन्न हो रही है। खैर, सैमसंग की ओर से अभी इन स्मार्टफोन्स बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है और न ही इनके लॉन्च के बारे में कुछ कहा गया है।  
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Galaxy Z Flip 3 अगस्त महीने की तीन तारीख को लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस रेंज $999 (लगभग 73,000 रुपये) से $1,199 (लगभग 88,000 रुपये) तक के बीच में होने की बात कही गई थी। सीपी के जैसे फोल्ड होने वाले इस फोन में S Pen stylus होने की भी बात कही गई है। वहीं इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है। पिछले समय लीक हुई कुछ फोटो में दिखाया गया है कि इस फोन में दो तरह की कलर टोन स्कीम हो सकती है। दूसरे वाली कलर टोन दूसरी डिस्पले के लिए होगी।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy Z Fold 3 में सेल्फी कैमरा डिस्पले के अंदर दिया जा सकता है और साथ ही इसमें हाइब्रिड वन के द्वारा S Pen का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। सैमसंग इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जो हैं- ब्लैक, डार्क ग्रीन और सिल्वर।
Advertisement

इससे पहले टिपस्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने Galaxy S21 FE के डिजाइन के बारे में कहा था कि यह Galaxy S21 और Galaxy S21+ स्मार्टफोन के जैसा होगा। वहीं एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि Galaxy S21 FE में 4,500mAh की बैटरी होगी जो कि स्टैंडर्ड Galaxy S21 की बैटरी (4,000mAh) से बड़ी होगी। अन्तत: सैमसंग 2021 के लिए फैन एडिशन स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू कर चुकी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.