64MP कैमरा, 4,500mAh बैटरी के साथ Samsung का ये नया फ्लैगशिप नए साल में हो सकता है लॉन्च!

अनुमान है कि जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy S21 FE को रिलीज कर सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 22:10 IST
ख़ास बातें
  • लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S21 FE फोन 6.4 इंच FHD + OLED के साथ आएगा।
  • Galaxy S21 FE की कीमत Galaxy S21 से कम हो सकती है।
  • इसकी कीमत को लेकर लीक में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कहा जा रहा है कि Galaxy S21 FE की कीमत Galaxy S21 से कम हो सकती है।

Samsung Galaxy S20 FE को मार्केटिंग के मामले में बहुत बड़ी कामयाबी मिली। यह उम्मीद की जा रही थी कि सैमसंग इस डिवाइस का सक्सेसर जरूर लेकर आएगी। इसलिए गैलेक्सी S21 FE को S20 FE के सक्सेसर के रूप में सबसे करीब देखा गया। फिर अफवाह आई थी कि इसकी निर्धारित रिलीज को चिप की कमी के कारण शिफ्ट कर दिया गया है। मगर अब लगता है कि इसके डेवलेपमेंट में बड़ी अपडेट हुई है। 

Samsung का यह फोन काफी समय से अफवाहों के बाजार को गर्म कर रहा था। इसकी खिसकती हुई रिलीज डेट के कारण भी यह चर्चा में रहा। अब जो कयास लग रहे हैं उनके अनुसार इस फोन के लिए अब फैन्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अनुमान है कि जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी इस फोन को रिलीज कर सकती है। वहीं एक टिप्स्टर इससे भी आगे निकल गया है। टिप्स्टर ने फोन की कुछ मेन स्पेसिफिकेशन और इमेज शेयर की हैं। 
Advertisement

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 6.4 इंच FHD + OLED के साथ आएगा जो 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ होगा। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास की सेफ्टी होगी। रियर में पॉली कार्बोनेट प्लास्टिक से बना यह फोन बड़े प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि डिवाइस के पिछले हिस्से में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 64MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरे के लिए अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ सेंसर के साथ-साथ 32MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। गैलेक्सी S21 FE स्नैपड्रैगन 888 या Exynos 2100 चिपसेट से लैस हो सकता है जिसे 6GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है और यह 15W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। 

इसकी कीमत को लेकर लीक में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर कहा जा सकता है कि Galaxy S21 FE की कीमत Galaxy S21 से कम हो सकती है, क्योंकि यह S21 की तुलना में कुछ कम स्पेसिफिकेशन कैरी करेगा। फोन की ऑफिशिअल प्राइस क्या होगी यह तो आने वाले समय में ही पता लग सकता है। कंपनी की ओर से अभी फोन के बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  4. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.