Samsung Galaxy S11+ के स्पेसिफिकेशन लीक, लेज़र ऑटोफोकेस सिस्टम से हो सकता है लैस

Samsung Galaxy S11+: सैमसंग गैलेक्सी एस11+ को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से आगामी Samsung फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 नवंबर 2019 12:21 IST

Samsung Galaxy S11+ के स्पेसिफिकेशन लीक, लेज़र ऑटोफोकेस सिस्टम से हो सकता है लैस

Photo Credit: Twitter/ Ice Universe

Samsung Galaxy S11+: सैमसंग गैलेक्सी एस11+ को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से Galaxy S11+ के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। कैड लीक-बेस्ड रेंडर से संकेत मिला है कि आगामी गैलेक्सी एस11 सीरीज़ में लेज़र ऑटोफोकेस सिस्टम दिया जा सकता है। आगामी Samsung फ्लैगशिप फोन 5जी सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले सपोर्ट और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि Samsung Galaxy S11+ वेरिएंट एक्सीनॉस 9830 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

कथित गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस11+ को मॉडल नंबर SM-G986B के साथ लिस्ट किया गया है, साथ ही इस बात का भी पता चला है कि इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 9830 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। गीकबेंच से इस बात का भी पता चला है कि फोन में 12 जीबी रैम है और फोन Android 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।

सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 427 और 2,326 स्कोर किया है। बता दें कि लिस्टिंग को सबसे पहले वीबो पर एक टिप्स्टर द्वारा स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर आइएस यूनिवर्स ने पहले सैमसंग गैलेक्सी एस11 के ज़ूम-इन वर्जन के कैड रेंडर्स को शेयर किया था। इसमें कैमरा मॉड्यूल के दाहिनी तरफ नीचे अलग से लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम नज़र आ रहा है। इसका मतलब Galaxy S11 series डेडिकेटेड ऑटोफोकस सिस्टम के साथ आएगा जो तस्वीरों में फोकस को इंप्रूव करेगा।

Samsung Galaxy S11 Series की बात करें तो इसके तीन वेरिएंट हैं, एक सैमसंग गैलेक्सी एस11, सैमसंग गैलेक्सी एस11+ और सैमसंग गैलेक्सी एस11ई। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस11+ का केवल 5जी वेरिएंट आएगा तो वहीं अन्य दोनों वेरिएंट 4जी और 5जी सपोर्ट के साथ उतारे जा सकते हैं। 4जी और 5जी वेरिएंट की कीमत अलग-अलग हो सकती है।
Advertisement

आगामी Samsung फोन होल-पंच डिस्प्ले, एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी एस11 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और गैलेक्सी एस11ई में जान फूंकने के लिए 3,730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.