Samsung Galaxy S10 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

अगले साल Samsung Galaxy एस सीरीज़ की दसवीं एनीवर्सरी है। और लोगों को इससे ख़ासा उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जून 2018 18:22 IST
ख़ास बातें
  • अगले साल Samsung Galaxy एस सीरीज़ की दसवीं एनीवर्सरी है
  • इस दिन कंपनी Samsung Galaxy S10 को उतार सकती है
  • स्मार्टफोन के बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी एस10

अगले साल Samsung Galaxy एस सीरीज़ की दसवीं एनीवर्सरी है। और लोगों को इससे ख़ासा उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि इस दिन कंपनी  Samsung Galaxy S10 को उतार सकती है। स्मार्टफोन के बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। लेकिन इसमें नॉच नहीं दिया जाएगा। फोन का आधा डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करेगा। इसमें 3डी फेस अनलॉक आने की भी चर्चा है। अब नई जानकारी सामने आई है कि स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आएगा। सबसे प्रीमियम वेरिएंट के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप, जैसा हुवावे पी20 प्रो में आया है।

नई जानकारी दक्षिम कोरियाई पब्लिकेशन ईटीन्यूज़ की तरफ से आई है। दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 के बेस वेरिएंट में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा। वहीं, अगला वेरिएंट समान डिस्प्ले के साथ कर्व्ड एजेस वाला होगा, जैसा सैमसंग गैलेक्सी एस9 में दिया गया है। तीसरे वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा, जो कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में दिया है। इसी में ट्रिपल कैमरा लेंस सेटअप बैक में होगा। रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है।

अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है ऐसा पहली बार होगा, जब सैमसंग कैमरे के साथ इस तरह का प्रयोग करेगी। कहा जा रहा है कि Galaxy S series के तीन वेरिएंट दस्तक देंगे। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस6 में एज डिस्प्ले देने के बाद दो वेरिएंट शुरू किए थे। इन्हें बाद में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ नाम दिया गया।

हालांक, हम आपसे यही कहेंगे कि जब तक आधिकारिक जानकारी ना आ जाए, इन जानकारियों को महज़ अफवाह के तौर पर ही लिया जाए। गैलेक्सी एस10 का आधिकारिक लॉन्च अभी बहुत दूर है। हालिया रिपोर्ट सुझाती है कि सैमसंग गैलेक्सी  एस10 इन-डिस्प्ले सेंसर को आईरिस स्कैनर से रिप्लेस करेगा। साथ ही इसमें 3डी फेस अनलॉक दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy S10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.