Samsung Galaxy S10+ के प्रोसेसर को लेकर अहम जानकारी लीक

पॉपुलर बेंचमार्क पोर्टल एंटूटू पर Samsung Galaxy S10+ वेरिएंट को स्पॉट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस10+ ने एंटूटू बेंचमार्क पर क्या स्कोर किया है, जानिए यहां।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 15:41 IST
ख़ास बातें
  • एंटूटू बेंचमार्क में SM-G975F मॉडल नंबर ने क्या स्कोर किया, जानें
  • Galaxy S10+ में हो सकता है लेटेस्ट एक्सीनॉस 9820 चिपसेट
  • MWC 2019 में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S10
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 अगले साल बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। पॉपुलर बेंचमार्क पोर्टल एंटूटू पर Samsung Galaxy S10+ वेरिएंट को स्पॉट किया गया है। Galaxy S10 के इस वेरिएंट का एंटूटू स्कोर और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता लग गया है। बता दें कि रूस में एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर तीन मॉडल नंबर की जानकारी सामने आई है।

SM-G975F मॉडल नंबर वाला Samsung Galaxy S10+ हाल ही में एंटूटू वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ आएगा। एंटूटू बेंचमार्क में स्मार्टफोन ने 3,25,076 स्कोर किया है। वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई, एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर, माली-जी76 जीपीयू, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6.4 इंच डिस्प्ले (1080x2280 पिक्सल) के साथ आ सकता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy S10+ में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर हो सकता है। इस महीने के शुरुआत में लॉन्च हुआ सैमसंग एक्सीनॉस 9820 चिपसेट 8एनएम प्रोसेस पर आधारित है। प्रोसेसर के साथ माली-जी76 एमपी12 जीपीयू रहेगा। अमेरिकी और चीनी मार्केट में Samsung Galaxy S10 सीरीज स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है।

TechieRide रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में सर्टिफिकेशन साइट पर Samsung Galaxy S10+ के तीन मॉडल को स्पॉट किया गया है। स्क्रीनशॉट में SM-G975F, DS SM-G975F और SM-G975X मॉडल दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S10+ में 19:9 डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3040 पिक्सल होगा। इसका प्रीमियम वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.