Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e भारत में 6 मार्च को होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy S10 परिवार के हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए मंगलवार को इनवाइट भेजे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2019 19:31 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 की शुरुआती कीमत 66,900 रुपये
  • Samsung Galaxy S10+ का सस्ता वेरिएंट 73,900 रुपये का है
  • Samsung Galaxy S10e की कीमत 55,900 रुपये तय की गई
Samsung Galaxy S10 परिवार के हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए मंगलवार को इनवाइट भेजे। भारतीय मार्केट में Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e को उतारा जाएगा। याद रहे कि सैमसंग के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन से बीते हफ्ते ही पर्दा उठाया गया था। भारतीय मार्केट में इनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू भी हो चुकी है। बता दें कि Galaxy S10 की शुरुआती कीमत 66,900 रुपये, Galaxy S10+ का शुरुआती दाम 73,900 रुपये और Galaxy S10e की शुरुआती कीमत 55,900 रुपये है।

Samsung ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट भेजकर जानकारी दी कि वह भारत में 6 मार्च को Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e को लॉन्च करेगी। इवेंट नई दिल्ली में आयोजित होगा।

गौर करने वाली बात है कि लॉन्च इवेंट 6 मार्च को है और इन हैंडसेट की बिक्री 8 मार्च को शुरू होगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।


Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10e की भारत में कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस10 की शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है। इस दाम में 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा। इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 84,900 रुपये है। Samsung Galaxy S10+ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 73,900 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस10+ का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 91,900 रुपये में मिलेगा। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S10e की कीमत 55,900 रुपये तय की गई है। इस दाम में ग्राहकों को 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10 कई मार्केट में डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वन यूआई का इस्तेमाल हुआ है। Galaxy S10 में 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। हैंडसेट में 7एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा मार्केट में फोन को 8एनएम ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो सैमसंग की डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा है। एक एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy S10 में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी एस10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरबीजी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 3,400 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। इसका डाइमेंशन 149.9x70.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10+ स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10+ कई मायनों में गैलेक्सी एस10 जैसा ही है। इसमें 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पिक्सल डेनसिटी 438 पीपीआई है। इसमें गैलेक्सी एस10 वाले ही प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन 8 जीबी रैम के अलावा एक 12 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी है।

Galaxy S10+ का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 वाला ही है। लेकिन फ्रंट पैनल पर इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर Galaxy S10 वाला ही है। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस आरजीबी डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy S10+ की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी। तीनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स गैलेक्सी एस10 वाले ही हैं। फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 157.6x74.1x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 

Samsung Galaxy S10e स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई कुछ हद तक गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ जैसा ही है। लेकिन कुछ बड़े अंतर भी हैं। फोन में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ फ्लैट डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। लेकिन इसकी पिक्सल डेनसिटी 522 पीपीआई है। प्रोसेसर वही है। लेकिन रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

Samsung Galaxy S10e का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 और Galaxy S10+ से काफी अलग है। गैलेक्सी एस10ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का। सेटअप 0.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 8x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा गैलेक्सी एस10 वाला ही है।

Samsung Galaxy S10e की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स में भी ज़्यादा अंतर नहीं है। इस हैंडसेट में हार्ट रेट सेंसर नहीं मिलेगा। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह रियर पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3,100 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x69.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Powerful CPU
  • Very good cameras
  • Good value
  • Decent battery life
  • Bad
  • Runs warm intermittently
  • Power button is a bit out of reach
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.