Samsung Galaxy S10+ का स्क्रीन प्रोटेक्टर लीक, इनफिनिटी ओ डिस्प्ले का मिला इशारा

Samsung Galaxy S10+ स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। यह जानकारी लीक हुए स्क्रीन प्रोटेक्टर से सामने आई है। प्रोटेक्टर में दो कटआउट नज़र आ रहा है जो डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप की ओर इशारा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10+ के कथित स्क्रीन प्रोटेक्टर को Weibo पर साझा किया गया
  • Galaxy S10 हैंडसेट 93.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा
  • Galaxy S10+ का इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल क्वाडएचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाला होगा
Samsung Galaxy S10+ स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। यह जानकारी लीक हुए स्क्रीन प्रोटेक्टर से सामने आई है। प्रोटेक्टर में दो कटआउट नज़र आ रहा है जो डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप की ओर इशारा है। इससे गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में बेहद ही पतले बेज़ल होने की भी जानकारी मिली है। इस सीरीज़ के बाकी दो फोन Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10 Lite होंगे। जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy S10+ में 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3040 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। Samsung द्वारा गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में कई कैमरा केंद्रित फीचर दिए जाने की भी चर्चा है। सैमसंग इन गैलेक्सी सीरीज़ हैंडसेट में होलोग्राफिक टेक्नोलॉजी भी देगी।

बता दें कि Samsung Galaxy S10+ के कथित स्क्रीन प्रोटेक्टर को Weibo पर साझा किया गया है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी pseudonym Ice Universe नाम वाले ट्विटर हैंडल वाले टिप्सर ने दी है। स्क्रीन प्रोटेक्टर हैंडसेट में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले होने की संभावनाओं को प्रबल करता है। दायीं तरफ किनारे पर दो कटआउट नज़र आ रहे हैं। संभवतः यहां पर दो सेल्फी कैमरे के लिए जगह है।
Advertisement
 

सेल्फी कैमरे के लिए कट आउट के अलावा लीक हुए स्क्रीन प्रोटेक्टर से सैमसंग गैलेक्सी एस10+ के पतले बेज़ल का भी अनुमान लगाया जा सकता है।
 
पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy S10 हैंडसेट 93.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने हाल ही में बताया था कि नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के मामले में इंडस्ट्री का नेतृत्व करेंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10+ का इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल क्वाडएचडी+ (1440x3040 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला होगा। इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 हो सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy S10+ के साथ Galaxy S10 और Galaxy S10 Lite को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन हैंडसेट को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में पहले से स्क्रीन प्रोटेक्टर लगे होने की खबर है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S10 Plus, Samsung Galaxy S10, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.