Samsung Galaxy P30 के बारे में नई जानकारियां आईं सामने

Samsung नई P सीरीज पर काम कर रही है। सैमसंग पी सीरीज को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग पी सीरीज के तहत सबसे पहले Galaxy P30 और Galaxy P30+ से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy P30,P30+ के स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी आई सामने
  • Samsung Galaxy P30+ में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Samsung P Series के दो वेरिएंट चीन में हो सकते हैं पेश
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung नई P सीरीज पर काम कर रही है। सैमसंग पी सीरीज को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग पी सीरीज के तहत सबसे पहले Galaxy P30 और Galaxy P30+ से पर्दा  उठेगा। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होंगे। स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung के यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट वाले होंगे।

Sammobile के मुताबिक, Samsung Galaxy P30 को 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह हैंडसेट ब्लू, पिंक, ब्लैक और लाल रंग में उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी पी30 में ग्रेडिएंट डिजाइन मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy P30+ वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। दोनों ही मॉडल इस साल के अंत से पहले लॉन्च हो सकते हैं। सैमसंग पी सीरीज के स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट वाले फोन होंगे, इनमें आपको एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम मिलेगी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मिड रेंज सेगमेंट में अन्य कंपनियों के हैंडसेट से मुकाबले के लिए सैमसंग के ये स्मार्टफोन दो रियर कैमरे के साथ आ सकते हैं। Galaxy P30 और Galaxy P30+ स्मार्टफोन में कंपनी के खुद के ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। Samsung ने भारत में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला Galaxy A7 (2018) लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) के साइड में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। तीन रियर कैमरे के बाद अब कंपनी अपने पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy P30, Samsung, Samsung P series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  7. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! लॉन्च से पहले बड़ा दावा
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.