Samsung Galaxy On7 Prime ऑनलाइन लिस्ट, अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

सैमसंग इंडिया की ओर से भले ही कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 जनवरी 2018 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On7 Prime के लिए एक खास वेबपेज लाइव है
  • हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं
  • लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे
कुछ दिन पहले ही गैजेट्स 360 ने आपको जानकारी दी थी कि सैमसंग भारतीय मार्केट में जल्द ही अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दरअसल, अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। सैमसंग इंडिया की ओर से भले ही कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को पेश कर दिया गया है। Samsung Galaxy On7 Prime के लिए एक खास वेबपेज लाइव है। अमेज़न इंडिया पर सैमसंग के इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सैमसंग अपने लोकप्रिय हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स का अपग्रेड लाएगी। लेकिन अब साफ हो गया है कि यह हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो परिवार का हिस्सा है। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। अभी इच्छुक ग्राहक हैंडसेट के नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। इस हैंडसेट की मोटाई 8 मिलीमीटर है। सैमसंग के अन्य मिडरेंज हैंडसेट की तरह इस फोन में सैमसंग पे मिनी का सपोर्ट मौज़ूद है। पहली झलक में इस हैंडसेट की डिज़ाइन सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन से प्रेरित लगती है। फिलहाल, सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कंपनी के यूएई वेबसाइट पर लिस्ट है। इस लिस्टिंग में सारे स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। अमेज़न इंडिया और सैमसंग यूएई की लिस्टिंग में सबसे बड़ा फर्क फ्रंट कैमरे के सेंसर का है। भारत में यह फोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आ रहा है, जबकि मध्य एशियाई मार्केट में यह 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसकी बैटरी 3300 एमएएच की बताई गई है। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द ही इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.