सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, गैलेक्सी ऑन7 कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2015 18:01 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन को लिस्ट किया है। इसके अलावा गैलेक्सी ऑन7 हैंडसेट को भी लिस्ट किया गया है।

कंपनी का दावा है कि 'स्लीक डिज़ाइन' वाले नए गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन के कैमरे से ''ज्यादा ब्राइट और डिटेल तस्वीरें'' ली जा सकती हैं। इसके अलावा शानदार सेल्फी भी। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जाएगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी की लिस्टिंग से यह नहीं पता चल पाया है कि गैलेक्सी ऑन5 एंड्रॉयड के किस वर्ज़न से लैस होगा।

गैलेक्सी ऑन5 एक डुअल-सिम डिवाइस है जो भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करेगा। गैलेक्सी ऑन5 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है और इससे आप फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी, 3जी, जीपीआरएस/ एज और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। गैलेक्सी ऑन5 2600 एमएएच की बैटरी से लैस है। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी ऑन5 में मेटल साइड फ्रेम होगा और इसका रियर कवर लेदर जैसा एहसास देगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 को कंपनी की सपोर्ट साइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में इसके किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। हैंडसेट को एसएम-जी600एफवाई मॉडल नाम के
साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

दोनों ही हैंडसेट के बारे में सबसे पहले जानकारी फोनरडार द्वारा दी गई। इसका दावा है कि गैलेक्सी ऑन7 में 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.