सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआत 64 जीबी से: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 17:57 IST
सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी नोट 7 को लेकर पिछले काफी समय से लीक में खबरें आ रही हैं। और लगता है कि 2 अगस्त को लॉन्च होने से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में खबरें आती ही रहेंगी। अब एक ताजा लीक में गैलेक्सी नोट 7 की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनसे इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-एज डिस्प्ले होने का पता चलता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के एक 64 जीबी बेस वेरिएंट के आने की संभावना है।

पहले लीक का जिक्र सैममोबाइल पर किया गया है। इसमें कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बेस वेरिएंट को 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस पर दिख रहे एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का नया बेस स्टोरेज विकल्प 64 जीबी होगा। हालांकि, इस लिस्टिंग की जानकारी सिर्फ कोरियन टेलीकॉम द्वारा दी गई है तो हो सकता है कि कंपनी दूसरे बाजारों में 32 जीबी वेरिएंट भी पेश करे। लेकिन इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की आने की संभावना है और हो सकता है कि सैमसंग नए स्टोरेज वेरिएंट की टक्कर में पहली कंपनी बन जाए। गौर करने वाली बात है, कंपनी ने फरवरी में 256 जीबी यूएफेस 2.0 चिप के लिए भारी संख्या में निर्माण शुरु किया था और इन चिप के गैलेक्सी नोट 7 में दिए जाने की उम्मीद है।
 

एक दूसरे लीक के मुताबिक, सैमसंग का नया नोट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। फ्रांस की एक वेबसाइट Kutlutregreek पर एक वीडियो में यूएसबी टाइप-सी केबल को दिखाया गया है और इसके गैलेक्सी नोट7 के बॉक्स के साथ आने की बात कही गई है। इस वीडियो में केबल को ब्लैक और व्हाइट दो कलर वेरिेएंट में दिखया गया है। रोमानिया की एक वेबसाइट Mobilissimo पर दिखी एक अलग तस्वीर से 'एडेप्टिव फास्ट चार्जिंग' तकनीक के साथ आने वाले एडेप्टर को देखा जा सकता है। इस एडेप्टर को 12 वाट, 9 वाट और 5 वाट रेटिंग के साथ दिखाया गया है और कहा गया है कि यह गैलेक्सी एस7 के साथ आए चार्जर से बेहतर होगा।



गैलेक्सी नोट 7 के लीक फ्रंट कवर (वाया एंड्रॉयड हेडलाइन्स) से नोट 7 के कलर वेरिएंट का पता चलता है। अगर इन तस्वीरों को सच माना जाए तो, गैलेक्सी नोट 7 कोरल ब्लू, गोल्ड, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में डुअल-एज स्क्रीन को लेकर दो विरोधाभासी लीक हैं। वीबो (वाया नोव्हेयरएल्स) पर पोस्ट की गई एक तस्वीर से इशारा मिलता है कि इसमें एक फ्लैट स्क्रीन होगी जबकि टिप्सटर इवान ब्लास द्वारा जारी एक रेंडर तस्वीर से इस फैबलेट के एक्सक्लूसिव तौर पर एज वेरिएंट के साथ आने का पता चलता है। फ्लैट स्क्रीन को लेकर आई खबर पिछली उन सभी खबरों को नकारती है जिनमें गैलेक्सी नोट 7 के इस साल सिर्फ एज वेरिएंट में आने का जिक्र था। ये दोनों लीक एक-दूसरे से अलग हैं और हमारी आपको सलाह है कि कोई आधिकारिक ऐलान होने तक इन जानकारियों को बहुत ज्यादा गंभीरता से ना लें।
 

अंत में, मोबाइलफन ने पूरी तरह से काम कर रहे गैलेक्सी नोट 7 का हैंड्स ऑऩ पेश किया है। इस साइट ने इस फोन का एक छोटा हैंड्स ऑन वीडियो रिकॉर्ड किया है ताकि दुनियाभर में इसे देखा जा सके।
Advertisement



सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को आधिकारिक तौर पर न्यूयॉर्क, लंदन और रियो डी जेनेरियो में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। पिछले लीक में इस फैबलेट में एक आइरिस स्कैनर होने की जानकारी सामने आई थी। इस स्मार्टफोन में 6 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले, एक एक्सीनॉस 8893 चिपसेट (या स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर) और 6 जीबी रैम हो सकता है। गैलेक्सी नोट 7 वाटरप्रूफ होने के साथ-साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3600 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.