Samsung Galaxy Note 9 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 को एंड्रॉयड पाई का स्टेबल अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जनवरी 2019 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 9 को मिला यह अपडेट जर्मनी यूजर्स के लिए हुआ जारी
  • जनवरी सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • Galaxy Note 8 यूजर को भी मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Samsung Galaxy Note 9 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 को एंड्रॉयड पाई का स्टेबल अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल गैलेक्सी नोट 9 को मिला यह स्टेबल अपडेट जर्मनी में रह रहे यूजर के लिए जारी हुआ है। उम्मीद है कि Galaxy Note 9 के लिए एंड्रॉयड पाई का स्टेबल अपडेट अन्य देशों में भी जल्द रोल आउट किया जाएगा।  

उम्मीद थी कि 15 जनवरी को Samsung Galaxy Note 9 यूजर्स के लिए अपडेट को जारी किया जाएगा, लेकिन शेड्यूल से पहले ही अपडेट को जारी किए जाने की खबर सामने आ रही है। याद करा दें कि, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के लिए पहले बीटा वर्जन को रोल आउट किया गया था। जो यूजर बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं अब वह स्टेबल वर्जन में फोन को अपडेट कर सकते हैं।

वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मनी में रह रहे Samsung Galaxy Note 9 यूजर के लिए Android Pie अपडेट को जारी किया गया है। गैलेक्सी नोट 9 को मिले सॉफ्टवेयर का वर्जन नंबर N960FXXU2CRLT है। अपडेट जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है और अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। ऐसे में सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। जो यूजर्स बीटा पर हैं उनके लिए अपडेट फाइल का साइज केवल 95 एमबी है। इसका मतलब बीटा और स्टेबल वर्जन में केवल कुछ ही बदलाव हैं जो कि देखने को मिलेंगे।

अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 यूजर हैं और अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। सैमसंग के मुताबिक, कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ वन यूजर इंटरफेस (UI) लेकर आएगी। एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट के साथ यूजर को ऐप एक्शन, जेस्चर, स्मार्ट रिप्लाई, बेहतर नोटिफिकेशन मैनेजमेंट और अन्य फीचर्स मिलेंगे। Samsung Galaxy Note 8 को फरवरी तो वहीं Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ यूजर को मार्च तक एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Note 9, Android Pie, One UI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  2. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  3. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  4. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  7. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  8. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  9. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  10. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.