सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की कीमत का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 2 सिंतबर से यूरोप में उपलब्ध होगा
  • 19 अगस्त से गैलेक्सी नोट7 अमेरिका में उपलब्ध होगा
  • गैलेक्सी नोट7 11 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में रहने के बाद, सैमसंग ने आखिरकार मंगलवार को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। यह फैबलेट एक अपग्रेडेड एस पेन, एक डुअल-एज डिस्प्ले और सबसे खास एक आइरिस स्कैनर के साथ आता है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब अलग-अलग बाजारों में इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी आना शुरू हो गई है।

सैममोबाइल की खबर के अनुसार, यूरोप में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के प्री-ऑर्डर 16 अगस्त से शुरू हो जाएंगे और स्मार्टफोन 2 अगस्त से उपलब्ध होगा। इसके अलावा सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूज़र को सैमसंग साथ में कई मुफ्त फ्रीबी भी दे रहा है। गैलेक्सी नोट7 के साथ कंपनी नए गियर वीआर हेडसेट या एक 256 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड देगी। एक ऑनलाइन रिटेलर के मुताबिक, यूरोपीय बाजारों में गैलेक्सी नोट7 की कीमत 699 यूरो (करीब 52,300 रुपये) से शुरू होगी।

वहीं अमेरिका में सैमसंग ने बुधवार से इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। और गैलेक्सी नोट7 19 अगस्त से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर इस स्मार्टफोन के साथ अलग-अलग ऑफर दे रहे हैं। एटीएंडटी इस स्मार्टफोन पर 30 महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर 29.34 डॉलर (करीब 2,000 रुपये) प्रति महीने, 24 महीने के लिए 36.67 डॉलर (करीब 2,500 रुपये) प्रति महीने का ऑफर दे रही है। टी-मोबाइल गैलेक्सी नोट7 सिम फ्री को 850 डॉलर (करीब 56,800 रुपये) में दे रही है। वहीं कॉन्ट्रेक्ट पर 24 महीनों के लिए इसे टी-मोबाइल से 32.50 डॉलर (करीब 2,200 रुपये) प्रति महीने पर लिया जा सकता है। टी-मोबाइल इस स्मार्टफोन की बिक्री 28 अगस्त से पहले शुरू नहीं करेगी। हालांकि प्री-ऑर्डर करने पर यह एक 256 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड, एक गियर फिट 2 और एक साल का नेटफ्लिक्स का सब्स्क्रिप्शन दे रही है। यूएस सेल्युलर 30 महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर इस फोन को 27.80 डॉलर (करीब 1,900 रुपये) प्रतिमाह पर दे रही है। कॉन्ट्रेक्ट में 20 और 24 महीनों का विकल्प मौजूद है।

दक्षिण कोरिया की यह इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी 11 अगस्त को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। गौर करने वाली बात है कि इस साल सैमसंग का एक मात्र फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च होना है, ऐसे में हम मान सकते हैं कि 11 अगस्त को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को लॉन्च किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। 

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3500 एमएएच की बैटरी और एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »