सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तस्वीरें लीक, आइरिस स्कैनर होने का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जुलाई 2016 10:59 IST
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लेकर कई महीनों से लीक व रिपोर्ट में जानकारी सामने आ रही है। पिछली कई रिपोर्ट में सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आइरिस स्कैनर दिए जाने का पता चला है। अब एक बार फिर, लीक तस्वीरों से सैमसंग के आने वाले फ्लैगशिप नोट में आइरिस स्कैनर का खुलासा हुआ है।  

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की नई तस्वीरों को सबसे पहले एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पब्लिश किया जो जाने-माने टिप्सटर @onleaks द्वारा पोस्ट की गई थीं। इस तस्वीर में गैलेक्सी नोट 7 के फ्रंट पैनल को गैलेक्सी नोट 7 एज के पैनल के पास रखा गया है। नोट 7 के फ्रंट पैनल पर ईयरपीस के पास तीन छेद स्पष्ट देखे जा सकते हैं। यह एक आइरिस स्कैनर हो सकता है जिससे आप अपनी आंखों से स्कैन करके ही फोन को अनलॉक कर सकेंगे।

इन तस्वीरों में फोन का फ्रंट कैमरा भी दिख रहा है। इसके अलावा इन लीक तस्वीरों में ईयरपीस के नीचे सैमसंग की ट्रेडमार्क ब्रांडिंग भी नहीं दिख रही है। क्योंकि इस जगह पर कंपनी ने अतिरिक्त सेंसर दिए हैं।
 

इससे पहले एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 दो वेरिएंट लॉन्च होने का दावा किया गया था। एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 वाला और दूसरा एक्सीनॉस 8893 चिपसेट से लैस। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले वर्ज़न को अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक्सीनॉस मॉडल की बिक्री भारत जैसे इमर्ज़िंग मार्केट में होगी।
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्ट में, गैलेक्सी नोट 7 में एक 5.7 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा (डुअल-पिक्सल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ), 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेशन होगा। फोन में 3600 एमएएच की बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.