सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 की नई जानकारी हुई लीक, वाटर रेजिस्टेंट होगा यह फैबलेट

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 10:58 IST
सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 5 के नए अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करने में अभी काफी समय है। इस नए सैमसंग स्मार्टफोन को गैलेक्सी नोट 6 कहा जा रहा है। अब इस स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस फैबलेट के आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आने की बात कही गई है जिसका मतलब है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर भी हो सकता है।

सैमोबाइल की खबर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 6, सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस77 की तरह ही आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आ सकता है। इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि हैंडसेट को 30 मिनट तक डेढ़ मीटर तक गहरे पानी में रहने पर भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसके अलावा आईपी68 सर्टिपिकेशन डिवाइस के धूल से सुरक्षित (डस्ट रेजिस्टेंट) भी बनाता है।

गैलेक्सी क्लब वेबसाइट की एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग ने एक 'आइरिस कैम' को भारत में रिसर्च और डेवलेपमेंट के लिए भेजा है। हालांकि इस रिपोर्ट में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ज़ौबा पर हुई लिस्टिंग में भी आइरिस स्कैनर देखा गया है। हालांकि, किसी भी तरह की पुष्टि के लिए सैंमसंग द्वारा स्मार्टफोन के आधिकारिक पुष्टि या लॉन्च का इंतजार है।

इससे पहले फरवरी में सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम होने की खबर सामने आई थी। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 6 में 5.8 इंच का स्लिम'आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले होगा। स्क्रीन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 स्मार्टफोन 5.7 इंच के क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी नोट 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
Advertisement

अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि सैमसंग इस कथित गैलेक्सी नोट 6 को कब लॉन्च करेगी। हालांकि पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग इस फैबलेट को अगस्त की जगह जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा सैमसंग की इस नई डिवाइस में एंड्रॉयड एन आने की भी खबरें सामने आई हैं। फिलहाल एंड्रॉयड एन का बीटा टेस्ट चल रहा है और इसे मई में होने वाली गूगल की आई/ओ 2016 कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.