• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के लॉन्च में कोरोना महामारी के कारण नहीं होगी कोई देरीः रिपोर्ट

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के लॉन्च में कोरोना महामारी के कारण नहीं होगी कोई देरीः रिपोर्ट

Samsung Galaxy Note 20+ 5जी स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-N986U के साथ लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग से पता चला किकि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम से लैस होगा।

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के लॉन्च में कोरोना महामारी के कारण नहीं होगी कोई देरीः रिपोर्ट

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं

ख़ास बातें
  • Galaxy Note 20 सीरीज़ ऑनलाइन इवेंट में भी हो सकती है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के लॉन्च पर कंपनी ने शुरू किया काम
  • इवेंट में Samsung Galaxy Fold 2 से भी उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ को लेकर खबर है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद यह सीरीज़ अपने तय समय पर लॉन्च होगी। यह सीरीज़ इस साल अगस्त में लॉन्च होने वाली है। COVID-19 यानी कोरोना वायरस की वजह से टेक इंडस्ट्री को एक भारी धक्का लगा है, जिसके कारण न केवल कई लॉन्च इवेंट रद्द हुए बल्कि सप्लाई भी रुकी हुई है। जहां ज्यादतर टेक कंपनियां इस संकट के समय में या तो लॉन्च इवेंट की तारीखों को आगे बढ़ा रही हैं या फिर ऑनलाइन लॉन्च इवेंट का सहारा ले रही हैं, उसी बीच खबर है कि Samsung अभी भी अपने गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट पर काम कर रही है, जो कि अगस्त में आयोजित होना है।

Korea Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने अभी से Galaxy Note 20 लॉन्च इवेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह लॉन्च इवेंट अगस्त महीने में आयोजित किया जा सकता है, जिसमें Samsung Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च हो सकता है। इस रिपोर्ट में इंसाइडर सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी नोट लॉन्च की तैयारी चल रही है और इसमें कोई देरी नहीं होगी। हालांकि, सूत्र का कहना है कि ऑनलाइन इवेंट आयोजन की भी संभावना है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी फोल्ड 2 डिवाइस को जुलाई में ही पेश किए जाने का अफवाह है।

Samsung Galaxy Note 20+ 5जी स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-N986U के साथ लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग से पता चला किकि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम से लैस होगा।

वहीं, फरवरी में एक पेटेंट एप्लिकेशन सामने आई थी जिससे इशारा मिला था कि Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में वाटरफॉल डिस्प्ले होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »