Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ की कीमत को लेकर चौंकाने वाला दावा

दावा किया गया है कि Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 5G की कीमत क्रमशः 999 यूरो (लगभग 87,700 रुपये) और 1,099 यूरो (लगभग 96,400 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ Galaxy Buds Live की कीमत लीक
  • लीक का दावा कि यूरोप में लगभग 87,700 रुपये से शुरू होगी सीरीज़ की कीमत
  • Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत होगी 1,349 यूरो (लगभग 1.18 लाख रुपये)

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाएगा

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़, जिसमें Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra शामिल हैं, यूरोप में काफी ज्यादा कीमत पर लॉन्च हो सकता है। एक टिपस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि गैलेक्सी नोट 20 की कीमत 999 यूरो (लगभग 87,700 रुपये) हो सकती है, जबकि इसका 5G वेरिएंट 1,099 यूरो (लगभग 96,400 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। टिप में गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी और आगामी गैलेक्सी बड्स लाइव ट्रू वायरलेस (टीडब्ल्यूएस) इयरफोन की संभावित लागत की जानकारी भी दी गई है। इन सभी डिवाइसों को 5 अगस्त को दक्षिण कोरियाई दिग्गज के ऑनलाइन Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसी इवेंट में Galaxy Tab S7 सीरीज़, Galaxy Z Fold 2 और एक नई स्मार्टवॉच, जो Galaxy Watch 3 हो सकती है, के लॉन्च किए जाने की उम्मीद।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने आगामी Galaxy Note 20 सीरीज़ और Galaxy Buds Live की यूरोपीय कीमतों को पोस्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। टिप्सटर के अनुसार Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 5G की कीमत क्रमशः 999 यूरो (लगभग 87,700 रुपये) और 1,099 यूरो (लगभग 96,400 रुपये) हो सकती है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि Galaxy Note 20 Ultra के 5G वेरिएंट की कीमत 1,349 यूरो (लगभग 1.18 लाख रुपये) हो सकती है।
Advertisement
 

बताई गई सभी कीमतें 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की हैं। MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी के 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,449 यूरो (लगभग 1.27 लाख रुपये) हो सकती है।

अग्रवाल ने यह भी सुझाव दिया कि गैलेक्सी बड्स लाइव की कीमत लगभग 189 यूरो (लगभग 16,600 रुपये) हो सकती है।
Advertisement

कल ही, टिपस्टर ने पोस्ट किया था कि Galaxy Note 20 को भारत में 5G फोन के रूप में बेचा जाएगा, यह भी सुझाव दिया गया है कि प्रोडक्ट की डिलीवरी देश में 28 अगस्त से शुरू हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.