Samsung Galaxy Note 10 के बारे में सामने आई नई जानकारी

Samsung Galaxy Note 10: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है और अब हैंडसेट से संबंधित नई जानकारी सामने आई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 17 जुलाई 2019 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट
  • गैलेक्सी नोट 10 के इस मॉडल में हो सकता है एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से 7 अगस्त को उठेगा पर्दा

Samsung Galaxy Note 10 के बारे में सामने आई नई जानकारी

Photo Credit: Twitter / Ishan Agarwal

Samsung Galaxy Note 10 बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। सैमसंग अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से अगले महीने 7 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पर्दा उठाएगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 गीकबेंच लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से आगामी सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के मॉडल नंबर का पता चला है। हैंडसेट का मॉडल नंबर SM-970F है और लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 का मॉडल नंबर SM-970F है जो एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ उतारा जा सकता है। गीकबेंच पर हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 4,495 और 10,223 स्कोर किया है। इसके अलावा, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ओएस पर चलता है।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 10 का एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाला वेरिएंट भी है जिसका मॉडल नंबर SM-970V है। इस मॉडल को पिछले महीने गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। अगर आप इनके सिंगल-कोर टेस्ट के स्कोर देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि एक्सीनॉस प्रोसेसर (SM-970F) वाले वेरिएंट ने स्नैपड्रैगन वेरिएंट की तुलना में बेहतर स्कोर किया। वहीं, मल्टी-कोर टेस्ट के स्कोर लगभग समान हैं। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10 के मॉडल नंबर SM-N970B को भी पिछले महीने लिस्ट किया गया था। SM-970F के स्कोर SM-N970B की तुलना में बेहतर है।

इस साल सैमसंग अपनी आगामी गैलेक्सी नोट सीरीज़ में तीन मॉडल उतार सकती है- सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ और सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 जी। इन स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी तो अगले महीने 7 अगस्त को आयोजित इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.