Samsung Galaxy Note 10 से अगस्त में उठ सकता है पर्दा

Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2019 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 के दो वेरिएंट हो सकते हैं
  • गैलेक्सी नोट 10 स्मार्टफोन 10 अगस्त को हो सकता है लॉन्च
  • Samsung Galaxy Fold अगले महीने से हो सकता है उपलब्ध

Samsung Galaxy Note 10 से अगस्त में उठ सकता है पर्दा

Photo Credit: 91Mobiles/ OnLeaks

Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को इस साल 10 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्ट से अब लॉन्च की तारीख का पता चला है जो इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि फोन लॉन्च होने में अभी दो महीने का समय है। Galaxy Note 10 से संबंधित लीक सामने आने लगे हैं और हाल ही में फोन का 360 डिग्री रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी लीक हुआ था। इसके अलावा Samsung Galaxy Fold भी जुलाई में एक बार  फिर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस महीने के अंत में एक इवेंट का आयोजन करेगी और यह अगले महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

ETNews ने एक रिपोर्ट में कहा कि Samsung Galaxy Note 10 का लॉन्च इवेंट 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। याद करा दें कि Galaxy Note 9 का लॉन्च इवेंट पिछले साल 9 अगस्त को आयोजित किया गया था और यह 24 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। ऐसे में अनुमान है कि Samsung इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए Galaxy Note 10 को 25 अगस्त से मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह अभी केवल अनुमान है।

Galaxy Note 10 के दो वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। प्रो वेरिएंट सेंसेटिव एज़ और बिना फिज़िकल बटन के साथ तो वहीं गैलेक्सी नोट 10 बिना डेडिकेटेड Bixby बटन के साथ लॉन्च हो सकता है। आगामी फोन की कीमत लगभग 1,100-1,200 डॉलर (लगभग 76,000-83,000 रुपये) होने की उम्मीद है। एक अलग रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है Samsung Galaxy Fold को अगले महीने एक फिर से लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग इस महीने एक इवेंट का आयोजन करेगी और जुलाई में फोन को उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Fold की लॉन्च तारीख 26 अप्रैल निर्धारित की गई थी लेकिन कुछ रिव्यू यूनिट डैमेज होने की वज़ह लॉन्च इवेंट को कैंसल कर दिया गया है। कंपनी ने सभी प्री-ऑर्डर भी रिफंड कर दिए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.