Samsung Galaxy Note 10 Lite में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Galaxy Note 10 Lite में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह होल-पंच, 398 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और ब्लू लाइट फिल्टर से लैस होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2019 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 Lite का दाम 609 यूरो (करीब 48,000 रुपये) हो सकता है
  • 2.7 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होगा इस सैमसंग फोन में
  • 25 वॉट की सैमसंग फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी इसकी बैटरी

Samsung Galaxy Note 10 Lite लॉन्च से दूर नहीं

Samsung Galaxy Note 10 Lite बीते कुछ हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। इसे अगले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अभी कुछ दिन पहले ही सैमसंग के इस फोन की तस्वीरें और कीमत लीक हुई थी। अब सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन में कंपनी का एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होगा। याद रहे कि इस प्रोसेसर का इस्तेमाल गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के हैंडसेट में हुआ था। फोन तीन रियर कैमरे के साथ आएगा और यूरोपीय मार्केट में इसे 10 जनवरी 2019 से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

WinFuture की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Note 10 Lite में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह होल-पंच, 398 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और ब्लू लाइट फिल्टर से लैस होगा। जानकारी दी गई है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 2.7 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होगा। इस प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में 6 जीबी रैम और 128 जीबी यूएफएस स्टोरेज होगी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

दावा है कि Galaxy Note 10 Lite में तीन रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। अपर्चर एफ/ 1.7 है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और अल्ट्रा स्लो मोड के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट सीरीज़ का फोन होने का मतलब है कि यह S Pen के साथ आएगा।

दावा है कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। यह 25 वॉट की सैमसंग फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं होगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू, गैलिलयो और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल होंगे। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, कंपास, ब्राइटनेस सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा होंगे।
Advertisement

Samsung के इस फोन यूरोपीय मार्केट में 609 यूरो (करीब 48,000 रुपये) में बेचे जाने की उम्मीद है। दावा है कि Galaxy Note 10 Lite को जनवरी महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे अभी भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • Bad
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.