Samsung Galaxy Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy Note 10 Lite को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के दो फोन पहले ही भारत में पेश कर चुकी है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 19:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा
  • गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6 जीबी रैम होने की संभावना
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

Samsung Galaxy Note 10 Lite लॉन्च से दूर नहीं

Samsung Galaxy Note 10 Lite को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। यह सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 का कमज़ोर वर्ज़न होगा। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट को दिसंबर 2019 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। नए सैमसंग फोन को 'गीकबैंच' (बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म) पर लिस्ट किया गया जहां पर इसका मॉडल नंबर SM-N770F है। लिस्टिंग से इस फोन को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। फोन के प्रोसेसर, क्लॉक स्पीड, रैम और सॉफ्टवेयर के संबंध में जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- Redmi 8 की अगली सेल अब 1 दिसंबर 2019 को Flipkart पर
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की गीकबेंच पर लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले '91Mobiles' द्वारा दी गई थी। कथित तौर पर गैलेक्सी एस10 लाइट को गीकबेंच की साइट पर मॉडल नंबर SM-N770F के साथ लिस्ट किया गया था। याद रहे कि जो कि गैलेक्सी एस10 लाइट के मॉडल नंबर SM-G770F से मिलता-जुलता है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy Note 10 Lite एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसकी क्लॉक स्पीड 1.79 गीगाहर्ट्ज़ होगी और जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे। बता दें कि एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर सैमसंग के गैलेक्सी नोट 9 और गैलेक्सी एस9 फोन में भी इस्तेमाल हो चुका है।

सैमसंग ने पारंपरिक तौर पर अब तक अपने फ्लैगशिप फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। एक में कंपनी का अपना एक्सीनॉस प्रोसेसर होता है और दूसरे में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन सीरीज का चिपसेट। उम्मीद है कि इस फोन के साथ भी सैमसंग कुछ ऐसा ही करेगी। हो सकता है कि सैमसंग स्नैपड्रैगन पावर्ड गैलेक्सी नोट 10 लाइट कुछ बाजारों में लॉन्च करे। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 10 लाइट भारत में अगले महीने गैलेक्सी ए91 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Vivo U20 की अगली सेल अब इस दिन होगी Amazon पर
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की गीकबेंच पर लिस्टिंग के हिसाब से फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। गीकबेंच टेस्ट में फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 667 स्कोर मिला है और मल्टी कोर टेस्ट में 2030 स्कोर। गीकबैंच लिस्टिंग से गैलेक्सी नोट 10 लाइट के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.