Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की कीमतें लीक

Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note10+ Price: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के रेंडर के बाद अब इन आगामी हैंडसेट की कीमत लीक हो गई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 जुलाई 2019 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 का शुरुआती वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज से हो सकता है लैस
  • गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10+ से 7 अगस्त को उठेगा पर्दा
  • गैलेक्सी नोट 10+ में 6.7 इंच का डिस्प्ले पैनल हो सकता है

Samsung Galaxy Note 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत लीक

Photo Credit: Twitter / Ishan Agarwal

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ के आधिकारिक लॉन्च में एक महीने का भी समय शेष नहीं है और अब भी हैंडसेट से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) के बाद अब सैमसंग ब्रांड के इन आगामी हैंडसेट की कीमत लीक हो गई है। नए लीक के अनुसार, गैलेक्सी नोट 10 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की यूरोपियन मार्केट में कीमत 999 यूरो (लगभग 77,000 रुपये) होगी। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत भी लीक हुई है। इतना ही नहीं, एक रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ की रिलीज़ डेट के बारे में जिक्र है।

WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 999 यूरो (लगभग 77,000 रुपये) हो सकती है। यह कीमत अधिकांश यूरोपियन देशों में लागू होगी जहां सैमसंग अपने फोन बेचती है। हालांकि, कर दरों और अन्य कारकों को ध्यान में रखने के बाद फाइनल रिटेल कीमत में अंतर हो सकता है। डीलरों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए लीक में कहा गया है कि फोन के बेस वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज होगी।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत 1,149 यूरो (लगभग 89,000 रुपये) हो सकती है, इस दाम में 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अन्य क्षेत्रों में दोनों ही हैंडसेट के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जाएगा या नहीं।  दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट में उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 9 अगस्त से सैमसंग के घरेलू बाज़ार में शुरू होंगे।

SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग केवल दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी नोट 10 के 5जी वेरिएंट को लॉन्च करेगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5जी और 4जी दोनों ही मॉडल मिलेंगे। गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 1.2 मिलियन दक्षिण कोरियाई वॉन (लगभग 70,000 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि गैलेक्सी नोट 10+ के बेस वेरिएंट की कीमत 1.4 मिलियन दक्षिण कोरियाई वॉन (लगभग 81,500 रुपये) हो सकती है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले तो वहीं गैलेक्सी नोट 10+ में 6.7 इंच का बड़ा पैनल हो सकता है। दोनों ही हैंडसेट से पर्दा अगले महीने 7 अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान उठेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.