Samsung Galaxy M62 फोन 7000mAh बैटरी और 4 बैक कैमरा के साथ लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एम62 फोन की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन Samsung Thailand वेबसाइट के इस फोन के साथ आपको buy का विकल्प जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 फरवरी 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M62 में मौजूद है 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी एम62 की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है
  • फोन 3 मार्च को आधिकारिक रूप से हो सकता है उपलब्ध

Samsung Galaxy M62 में मौजूद हैं तीन कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है और कंपनी की वेबसइट पर भी गुपचुप तरीके से इस नए मॉडल को अपडेट कर दिया गया है। गैलेक्सी एम62 फोन पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F62 का ही रीबैज्ड वर्ज़न है। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। फोन की बैटरी 7,000 एमएएच की है। सैमसंग गैलेक्सी एम62 फोन में आपको सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होगा। इसके अलावा, इस फोन में तीन कलर ऑप्शन मौजूद हैं।
 

Samsung Galaxy M62 availability

सैमसंग गैलेक्सी एम62 फोन की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन Samsung Thailand वेबसाइट के इस फोन के साथ आपको buy का विकल्प जरूर मिलेगा। Samsung Thailand के परचेज पेज के मुताबिक, Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन केवल 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, लेकिन स्पेसिफिकेशन पेज में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखा जा सकता है। गैलेक्सी एम62 फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन मे खरीद के लिए उपलब्ध है।

दिलचस्प बात यह है कि गैलेक्सी एम62 स्मार्टफोन मलेशिया में भी टीज़ हो चुका है, इसके साथ-साथ यह ई-कॉमर्स वेबसाइट Lazada पर भी लिस्ट है। यह फोन वहां आधिकारिक रूप से 3 मार्च को लॉन्च होगा। संभावना है कि यह वह तारीख हो सकती है जब यह थाईलैंड में भी उपलब्ध हो जाए।
 

Samsung Galaxy M62 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम62 में 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400) सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह बेनाम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसे Galaxy F62 का रीबैज्ड वर्ज़न समझे, तो हो सकता है कि यह फोन भी Exynos 9825 प्रोसेसर से लैस हो। गैलेक्सी एम62 फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम62 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ दो 5 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में स्थित है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एफएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम62 फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फो का डायमेंशन 163.9x76.3x9.5mm और भार 218 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  5. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  6. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  8. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  10. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.