Samsung Galaxy M54 के रेंडर, कलर और डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Samsung की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Series 1 फरवरी को एंट्री ले सकती है, जिसके साथ Galaxy A54, Galaxy A34 और Galaxy A24 समेत कई मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च होने की भी उम्मीद है।।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M54 को लेकर बीते कुछ समय से काफी चर्चा हो रही है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M54 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
  • Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S23 Series 1 फरवरी को एंट्री ले सकती है।

Samsung Galaxy M54 Android 13 पर काम कर सकता है।

Photo Credit: MySmartPrice

Samsung की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Series 1 फरवरी को एंट्री ले सकती है, जिसके साथ Galaxy A54, Galaxy A34 और Galaxy A24 समेत कई मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च होने की भी उम्मीद है। कोरियाई कंपनी Galaxy M54 के साथ भी काम कर रहा है।आज एक रिपोर्ट से पता चला है कि इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन कैसे होंगे।

Samsung Galaxy M54 को लेकर बीते कुछ समय से काफी चर्चा हो रही है। यह स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच और कुछ अन्य प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। यह Galaxy M53 के अपग्रेड के तौर पर आने की संभावना है जो कि 2022 में आया था।

जैसा कि MySmartPrice द्वारा शेयर किए गए लीक रेंडर में दिख रहा है कि आगामी Galaxy M54 अपने पुराने वर्जन से अलग दिखेगा। इसमें तीन सर्कुलर कैमरा रिंग और रियर पर एक एलईडी फ्लैश है। यह माना जा सकता है कि इस साल Samsung के सभी स्मार्टफोन एक जैसे नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी मिलेगी।

Samsung Galaxy S23 सीरीज के साथ या बाद में लॉन्च होने वाले फोन के फ्रंट पैनल में टॉप सेंटर पर होल-पंच कटआउट है। वहीं चारों ओर नैरो बेजल्स हैं। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के लेफ्ट साइड कॉर्नर में सिम ट्रे नजर आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M54 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लू, ग्रीन और पिंक शामिल हैं। अभी तक सैमसंग की ओर से इस फोन की लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

फोन की गीकबेंच लिस्टिंग से साफ होता है कि इसमें एक प्रोसेसर कोडनेम Samsung s5e8835 SoC होगा, जो Exynos 1380 प्रोसेसर हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM मिलने की खबर है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.0 पर काम कर सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz Super AMOLED display
  • Capable 5G SoC
  • Guaranteed software updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Lots of preinstalled bloatware
  • Weak low-light camera performance
  • Average video recording capability
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  3. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  6. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  7. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  8. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  9. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  10. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.