Samsung Galaxy M54 5G फोन 108MP कैमरा, 8GB रैम और 6000mAh बैटरी के साथ पेश

Samsung Galaxy M54 की कीमत और उपलब्‍धता की जानकारी खबर लिखे जाने तक सैमसंग की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर नहीं आई थी। फोन को सिल्वर कलर में दिखाया गया है।

Samsung Galaxy M54 5G फोन 108MP कैमरा, 8GB रैम और 6000mAh बैटरी के साथ पेश

Photo Credit: Samsung

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले Galaxy M54 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर फ‍िट किया गया है।

ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टफोन को मिडिल ईस्‍ट में पेश किया गया है
  • भारत में आए Galaxy A54 5G का अपग्रेड वर्जन लगता है यह फोन
  • Galaxy M54 5G की कीमत अभी सामने नहीं आई है
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) ने M सीरीज में एक नए स्‍मार्टफोन को बेहद खामोशी के साथ लॉन्‍च कर दिया है। Samsung Galaxy M54 5G स्‍मार्टफोन को मिडिल ईस्‍ट में पेश किया गया है। नए स्‍मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं। यह स्‍मार्टफोन सैमसंग के ऑक्टा-कोर Exynos प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन को सिंगल कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। डिस्‍प्‍ले में होल-पंच कटआउट दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले Galaxy M54 में 108 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है। यह स्‍मार्टफोन पिछले हफ्ते भारत में लॉन्‍च किए गए Galaxy A54 5G थोड़ा सा अपग्रेड वर्जन लगता है। 

खबर लिखे जाने तक Samsung Galaxy M54 की कीमत और उपलब्‍धता की जानकारी सैमसंग की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर नहीं आई थी। फोन को सिल्वर कलरवे में उपलब्ध दिखाया गया है। बात करें भारत में लॉन्‍च हुए Galaxy A54 5G की, तो उसे 8GB + 128GB RAM ऑप्‍शन के साथ 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। यह फोन 8GB + 256GB वैरिंएट में भी आता है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है। फोन को ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम वॉइलेट कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy M54 5G के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एम54 5जी स्‍मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह रिफ्रेश रेट फोन के 6.7 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले में मिलता है। फोन के प्रोसेसर की जानकारी अभी नहीं है, लेकिन इसकी सीपीयू स्‍पीड Exynos 1380 प्रोसेसर के बराबर है। फोन में 8जीबी रैम दी गई है। 

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले Galaxy M54 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर फ‍िट किया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस यह फोन 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का विकल्‍प भी मिलता है। गैलेक्सी M54 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। चार्जर अलग से बेचा जाएगा। गैलेक्सी M54 5G का वजन करीब 199 ग्राम है। 
 

झीा

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसर2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »