108MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M53 5G फोन लॉन्‍च, जानें खूबियां

कंपनी ने अभी तक भारत सहित दूसरे मार्केट्स में फोन की प्राइसिंग और उपलब्‍धता को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

108MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M53 5G फोन लॉन्‍च, जानें खूबियां

Photo Credit: Samsung

कंपनी का यह लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच के सुपर AMOLED+ डिस्प्ले से लैस है।

ख़ास बातें
  • यह डिवाइस क्‍वॉड कैमरा सेटअप के साथ आती है
  • फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • यह ऑक्‍टा कोर प्रोसेसर से लैस है, प्रोसेसर की पूरी जानकारी अभी नहीं है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन को बेहद खामोशी के साथ लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी M-सीरीज लाइनअप में कंपनी का यह लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच के सुपर AMOLED+ डिस्प्ले से लैस है। फोन में 108 मेगापिक्सल का क्‍वॉड कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ आता है। 5,000mAh की बैटरी सै पैक है, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन की कीमत का खुलासा होना बाकी है। इसे सैमसंग मोबाइल प्रेस वेबसाइट पर ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अभी तक भारत सहित दूसरे मार्केट्स में फोन की प्राइसिंग और उपलब्‍धता को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। 
 

Samsung Galaxy M53 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

सैमसंग की वेबसाइट पर शेयर किए गए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन UI 4.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी-O सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Galaxy M53 5G  में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर की सटीक जानकारी अभी नहीं दी गई है। फोन में 6GB तक रैम मिलती है। 

यह डिवाइस क्‍वॉड कैमरा सेटअप के साथ आती है। फोन में f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे सपोर्ट करते हुए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2-2 मेगापिक्सल के डेप्‍थ व मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Galaxy A53 5G में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2. एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है। इसकी 5,000mAh बैटरी को 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 176 ग्राम है।

Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन की प्राइसिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। यह डिवाइस कब तक उपलब्‍ध होगी, यह भी सामने आना बाकी है। उम्‍मीद है कि कंपनी अगले कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर इसकी डिटेल्‍स शेयर करेगी। प्रोसेसर को लेकर भी कंपनी की तरफ से जानकारी दी जा सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz Super AMOLED display
  • Capable 5G SoC
  • Guaranteed software updates
  • Good battery life
  • कमियां
  • Lots of preinstalled bloatware
  • Weak low-light camera performance
  • Average video recording capability
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »