64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M52 5G फोन Bluetooth SIG पर हुआ स्पॉट!

लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि SM-M526BR_DS और SM-M526B_DS मॉडल नंबर को Bluetooth SIG अथॉरिटी द्वारा Samsung Galaxy M52 5G के रूप में सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि यह फोन ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 सितंबर 2021 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M52 5G में मिल सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी
  • फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस हो सकता है
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। बता दें, यह पहली बार नहीं है कि यह फोन खबरों में आया हो, इससे पहले भी फोन के कई स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि SM-M526BR_DS और SM-M526B_DS मॉडल नंबर को Bluetooth SIG अथॉरिटी द्वारा Samsung Galaxy M52 5G के रूप में सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि यह फोन ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M52 5G specifications (Rumored)

आपको बता दें, हाल ही में टिप्सटर द्वारा सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी स्मार्टफोन के कथित सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की गई थी। जिसके अनुसार, यह फोन Android 11-आधारित OneUI 3.1 पर काम करेगा। फोन में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले होगा। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज व 6GB या 8GB रैम वेरिएंट मिलेंगे। यह फोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।

फोन कथित तौर पर ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सेल डेप्थ कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन 5जी के साथ 11 बैंड के सपोर्ट के साथ आएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिससके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 164x76x7mm और भार 175 ग्राम हो सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.