Samsung Galaxy M51 लॉन्च, 7,000 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy M51 की कीमत EUR 360 (करीब 31,500 रुपये) है। स्मार्टफोन में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

Samsung Galaxy M51 लॉन्च, 7,000 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है सैमसंग गैलेक्सी एम51 की बैटरी
  • एंड्रॉयड 10 आधारित OneUI पर चलता है Samsung Galaxy M51
  • Samsung Galaxy M51 जल्द ही लॉन्च होगा भारत में
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 को जर्मनी में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है 7,000 एमएएच की बैटरी जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही इस स्मार्टफोन को भारत लाने की जानकारी दे दी है। यह अमेज़न इंडिया वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। खबर है कि इस स्मार्टफोन से सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में पर्दा उठाया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम होने का दावा है।
 

Samsung Galaxy M51 price

सैमसंग गैलेक्सी एम51 की कीमत EUR 360 (करीब 31,500 रुपये) है। यह सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। यह ब्लैक और व्हाइट रंग में पेश किया गया है। दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M51 का दाम भारत में 25,000 रुपये- 30,000 रुपये के बीच होगा।
 

Samsung Galaxy M51 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम51 में कंपनी ने 6.7 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया है। होल-पंच को टॉप पर मध्य में जगह मिली है। यहीं पर सेल्फी कैमरा मौज़ूद है। Samsung ने बताया है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। लेकिन इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर हो सकता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित OneUI पर चलता है।

सैमसंग का यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें एफ/ 1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है जो अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस है। इसके अलावा एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। इसमें 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Bundled fast charger
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average video stabilisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »