Samsung Galaxy M51 और Galaxy M31s के भारत में लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी

Samsung Galaxy M51 को मौजूदा Galaxy A51 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वेरिएंट बताया गया है। हालांकि यह भी कहा गया है कि इसके हार्डवेयर और डिज़ाइन में कुछ बदलाव होंगे।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 12 मई 2020 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 हो सकता है Galaxy A51 का रीब्रांडेड वेरिएंट
  • Samsung Galaxy M31s के भारत लॉन्च को लेकर भी दी गई है जानकारी
  • दोनों स्मार्टफोन 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ किए जा सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy M51 हो सकता है मौजूदा Galaxy A51 का रीब्रांडेड वेरिएंट

Samsung Galaxy M51 और Galaxy M31s को सैमसंग कथित तौर पर भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफवाहों में रहे दोनों गैलेक्सी स्मार्टफोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे। यह भी कहा गया है कि गैलेक्सी एम51 मौजूदा गैलेक्सी ए51 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है और यह मॉडल नंबर SM-M515F के साथ आएगा। दूसरी ओर, गैलेक्सी एम31एस को मॉडल नंबर SM-M317F के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में दोनों स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Samsung ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन सभी जानकारियों को लीक मात्र ही समझना बेहतर होगा।
 

Samsung Galaxy M51 (rumoured)

सैमसंग गैलेक्सी एम51 की बात करें तो SamMobile की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी फोन मौजूदा गैलेक्सी ए51 का रीब्रांडेड वेरिएंट होगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि इसके हार्डवेयर और डिज़ाइन में कुछ बदलाव होंगे, जैसे कि यह एक बड़ी बैटरी से लैस होगा। रिपोर्ट ने यह भी इशारा दिया है कि फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कब किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गई। पिछले महीने सामने आई एक रिपोर्ट ने भी Galaxy M51 पर काम चलने के संकेत दिए थे। अफवाह थी कि फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और यह 6.5 इंच के फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई थी कि Galaxy M51 को Galaxy M41 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ताज़ा रिपोर्ट ने इस अफवाह का खंडन किया है और दावा किया है कि सैमसंग इस फोन को गैलेक्सी एम51 के नाम से ही लॉन्च करेगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31s (rumoured)

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के मॉडल नंबर SM-M317F के साथ आने का अनुमान है। इसमें 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल होने के अलावा रिपोर्ट में स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।


हालांकि यह भी कहा गया है कि Galaxy M51 और Galaxy M31s को लॉन्च के बाद एक 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.