Samsung Galaxy M51 को मिला एक और सर्टिफिकेशन

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy M51 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है लॉन्च
  • 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी मिली जानकारी
  • पहले भी मिल चुके हैं कई सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy M51 में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है

Samsung Galaxy M51 को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन मिला है, जहां पता चलता है कि फोन 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। डॉक्युमेंट्स से यह भी पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी फोन के साथ 25W फास्ट चार्जर और वायर्ड इयरफोन भी देती। इसके अलावा, फोन के सेटिंग मेन्यू के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि फोन में ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट होगा। फोन को पहले ही कुछ अन्य सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं और संभवत: इसे सितंबर में लॉन्च किया जाएगा।

अभिषेक यादव द्वारा ट्विटर पर देखे गए FCC सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट्स SM-M515F मॉडल नंबर के साथ आते हैं और अनुमान लगाया गया है कि यह Samsung Galaxy M51 होगा। डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन में एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ एलई और साथ ही एनएफसी होगा। इसके अलावा यह भी पता चलता है कि फोन 25W फास्ट चार्जर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही SamMobile ने फोन के सेटिंग्स मेन्यू का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जो इंगित करता है कि स्मार्टफोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट होगा। इससे पहले भी गैलेक्सी एम51 के बारे में कई लीक्स आ चुके हैं। यह पहले ही ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट और गीकबेंच पर देखा जा चुका है।
 

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy M51 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इनके अलावा दो और सेंसर्स होंगे। इनमें से एक मैक्रो लेंस के साथ आएगा और दूसरे में डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 में सिंगल टेक फीचर भी हो सकता है। यह फीचर एआई के ज़रिए 14 टाइप के फोटो और वीडियो को कैपचर करता है। इनकी अवधि 3 सेकेंड से 10 सेकेंड की हो सकती है। इसके अलावा फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 15 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Samsung Galaxy M51 को इससे पहले SM-M515F मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इससे फोन में ब्लूटूथ 5.0 होने की पुष्टि हुई थी। यही मॉडल नंबर वाला हैंडसेट गीकबेंच साइट पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.