Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ

Samsung भारतीय बाजार में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2026 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M47 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर होगा।
  • Samsung Galaxy M47 5G में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
  • Samsung Galaxy M47 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलेगा।

Samsung Galaxy M47 5G में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Amazon

Samsung भारतीय बाजार में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक प्रमोशनल टीजर में M-सीरीज की टैगलाइन नेक्स्ट लेवल मॉन्स्टर नजर आई है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन हाल ही में मॉडल नंबर SM-M476B/DS के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे सुझाव मिला है कि यह जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आइए Samsung Galaxy M47 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy M47 5G कब होगा उपलब्ध

Advertisement

Samsung Galaxy M47 5G का मुकाबला 25 हजार रुपये से कम कीमत वाले बेहद कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में होगा। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन के अलावा सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M47 5G का डिजाइन

आधिकारिक प्रमोशनल बैनर से पता चला है कि Samsung M-सीरीज के नए मॉडल का लुक कैसा हो सकता है। इससे पता चलता है कि इसकी मिड-रेंज लाइनअप में प्रीमियम बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। टीजर में डीप क्रिमसन/मरून कलर का वेरिएंट नजर आया है। इसके बैक पैनल में डार्क मैट फिनिश है, जो कैमरा मॉड्यूल और आउटर फ्रेम के कॉर्नर पर वाइब्रेंट मेटैलिक रेड एक्सेंट के साथ कंट्रास्ट बनाता है।

Advertisement

Samsung Galaxy M47 5G Specifications (Expected)

इस डिवाइस में राउंड कॉर्नर वाला मॉडर्न बॉक्सी फ्रेम है, जो ज्यादा कर्व्ड कॉर्नर से अलग है। दाईं ओर एक खास जगह से पता चला है कि इसमें पावर बटन में ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर नजर आया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर होगा। इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन गीकबेंच लिस्टिंग में भी नजर आया है, जिससे चिप और रैम की जानकारी मिली है। इससे यह भी पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 का इस्तेमाल होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.