Samsung Galaxy M40 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज़ का एक और हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस हैंडसेट को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट Samsung Galaxy M40 के नाम से आ सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2019 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M40 में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac स्टेंडर्ड्स काम करेंगे
  • गैलेक्सी एम40 का सर्टिफिकेशन सैमसंग को 12 अप्रैल को मिला
  • गैलेक्सी एम40 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले व तीन रियर कैमरे होने की उम्मीद
Samsung अपनी Galaxy M सीरीज़ का एक और हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस हैंडसेट को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट Samsung Galaxy M40 के नाम से आ सकता है। दूसरी तरफ, वाई-फाई एलायंस की वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने से साफ है कि फोन जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। इस वेबसाइट पर SM-M405F/DS मॉडल नंबर वाले गैलेक्सी एम सीरीज़ के एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। यह एक डुअल सिम डिवाइस है और इसमें एंड्रॉयड 9 पाई है।

अगर गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य हैंडसेट के नाम पर गौर करें तो प्रतीत होता है कि वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया SM-M405F/DS मॉडल वाकई में सैमसंग गैलेक्सी एम40 ही है। याद रहे कि Samsung Galaxy M30 (रिव्यू) का मॉडल नंबर SM-M305F है। मॉडल नंबर में “DS” का मतलब डुअल सिम है। यानी Galaxy M40 स्मार्टफोन डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

वाई-फाई एलायंस पर Samsung Galaxy M40 की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GSMArena द्वारा दी गई। फोन के प्रोसेसर, रैम, बैटरी क्षमता और स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, इस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा।

खबर है कि Galaxy M40 में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac स्टेंडर्ड्स काम करेंगे। गैलेक्सी एम40 का सर्टिफिकेशन सैमसंग को 12 अप्रैल को मिला था। लेकिन कंपनी की ओर इस फोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नही मिली है। अगर Samsung Galaxy M30 (रिव्यू) के स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रखा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एम40 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के अलावा बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M40
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.