Samsung Galaxy M35 के डिजाइन, कलर ऑप्शन का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy M35 पर काम कर रहा है। हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा Samsung Galaxy M35 का डिजाइन लीक कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2024 16:42 IST
ख़ास बातें
  • एक टिपस्टर द्वारा Samsung Galaxy M35 का डिजाइन लीक कर दिया गया है।
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy M35 पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy M35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A35 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy M35 पर काम कर रहा है। हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा Samsung Galaxy M35 का डिजाइन लीक कर दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा और यह इस साल की शुरुआत में कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए एक अन्य गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन जैसा होगा। आगामी Galaxy M35 स्मार्टफोन में वर्टिकल तौर पर अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य फोन की तरह इसके भी एंड्रॉइड 14 पर चलने की उम्मीद है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M35 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने X पर 3 पोस्ट के जरिए Samsung Galaxy M35 के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा किया, जिसमें स्मार्टफोन ग्रे, लाइट ब्लू और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में नजर आया है। हालांकि, ये हाई-रेजॉल्यूशन वाले GIF नहीं हैं, लेकिन ये स्मार्टफोन को डिस्प्ले, रियर पैनल और बटन समेत सभी एंगल से दिखाते हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy M35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो कि ऊपर बाएं कॉर्नर पर एक एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है जो कि प्लास्टिक बैक जैसा लगता है। इसी बीच Galaxy M35 में एक होल पंच सेल्फी कैमरा कटआउट दिखाया गया है। लीक हुई फोटो के अनुसार, स्मार्टफोन के चारों कॉर्नर पर मोटे बेजेल्स हैं।

इस बीच आगामी Samsung Galaxy M35 की लीक हुई फोटो से पता चलता है कि यह कंपनी के Galaxy A35 फोन से काफी मिलता-जुलता होगा, जिसे मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। इन फोन के बीच अंतर आगामी फोन पर नजर आए वॉल्यूम और पावर बटन के लिए की आईलैंड की कमी के साथ-साथ सिम ट्रे की लोकेशन है।
Advertisement

Samsung ने अभी तक Galaxy M35 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, टिपस्टर का कहना है कि स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। यह Samsung Galaxy A35 से बेहतर है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी है। एक हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि आगामी एम-सीरीज स्मार्टफोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले, 6GB RAM के साथ Exynos 1380 प्रोसेसर होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.