Samsung Galaxy M31s लॉन्च हुआ भारत में, 6,000 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे हैं इसमें

Samsung Galaxy M31s के 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,499 रुपये है और इसके 8 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 21,499 रुपये है। Samsung Galaxy M31s को ग्राहक मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 13:39 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है
  • Samsung Galaxy M31s में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
Samsung Galaxy M31s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की लोकप्रिय गैलेक्सी एम सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। बता दें कि सैमसंग का यह फोन फरवरी महीने में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M31 का अपग्रेड है। स्मार्टफोन होल पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में इंटली कैमरा फीचर मौज़ूद है, जो बेहतर कैमरा अनुभव देगा। इसके अलावा Samsung ने रैम पर आधारित फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 25 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसके अलावा मार्केट में फोन की भिड़ंत Redmi Note 9 Pro Max और Realme 6 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Samsung Galaxy M31s price in India, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,499 रुपये है और इसके 8 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 21,499 रुपये है। Samsung Galaxy M31s को ग्राहक मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। फोन की सेल 6 अगस्त से शुरू होगी। स्मार्टफोन सैमसंग शॉप और अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। बता दें कि 6 अगस्त को अमेज़न प्राइम डे सेल भी शुरू होने वाली है।
 

Samsung Galaxy M31s specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M30s में भी हुआ है। फोटो और वीडियो के लिए हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Sony IMX682 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो के लिए Samsung Galaxy M31s में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे होल-पंच डिस्प्ले में जगह मिली है। कैमरा सेंसर  4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें स्लो मो वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी फीचर दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 25 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ आता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
  2. Ferrari Luce: ₹382 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार
  3. Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  4. 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
  5. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
  6. लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
  7. Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  8. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  10. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.