Samsung Galaxy M31 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होने का दावा

Samsung Galaxy M31 की सेल मार्च महीने में शुरू हो सकती है। गैलेक्सी एम31 को देशभर के रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Amazon.in और Samsung के अपने ऑनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2020 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 में 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला सेटअप दिया जाएगा
  • फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले होगा
  • गैलेक्सी एम31 Exynos 9611 और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy M31 में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा

Samsung Galaxy M31 को जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है। सैमसंग की मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम31 के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये होगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे।
 

Samsung Galaxy M31 price in India

इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। भारत में इसकी कीमत 15,999 रुपये से शुरू होगी। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। IANS ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फोन की सेल मार्च महीने में शुरू होगी। Samsung Galaxy M31 को देशभर के रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Amazon.in और Samsung के अपने ऑनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एम31 के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए थे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31 specifications

सैमसंग द्वारा बनाई गई इस माइक्रोसाइट में गैलेक्सी एम31 की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया गया है। इसमें स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि की गई है। Galaxy M31 के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

इसके अलावा माइक्रोसाइट में यह भी पुष्टि की गई है कि सैमसंग का यह आगामी फोन 6,000 एमएएच क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ आएगा। याद रहे कि Samsung ने बीते साल भारतीय मार्केट में गैलेक्सी एम सीरीज़ का आगाज़ किया था।
Advertisement

यदि हाल में सामने आई कुछ लीक्स और अफवाहों पर भरोसा किया जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करेगा और इसमें एक्सिनॉस 9611 चिपसेट दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  4. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  5. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  7. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  8. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  10. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.